युवक की मौत पर परिजनों ने लाश रखकर किया प्रदर्शन
जताया हत्या होने की आशंका
संकल्प सवेरा सुइथाकला थाना क्षेत्र के गैरवाह (रकबा)व निवासी एक छब्बीस वर्षीय युवक की मौत के मामले में परिजनों ने लाश को घण्टों दरवाजे पर रखकर धरना प्रदर्शन किया|परिजन हत्या होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कारवाई करने की मांग पर अड़े रहे|बताया जाता है
कि क्षेत्र के गैरवाह (रकबा)गव निवासी26वर्षीय युवक दुर्गा प्रसाद राजभर पुत्र स्व.भुवन किसी परिचित के साथ बाइक से रविवार शाम खुटहन के पास एक शादी में गया हुआ था|वापसी में गाॕव के नजदीक रात में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई| |सूचना पर पहुॕची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया|
सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन लाश को लेकर घर चले आए और दरवाजे पर ही लाश को रखकर प्रदर्शन करने लगे|जिसकी सूचना पर पहुॕची पुलिस प्रशासन से हत्या होने की आशंका जताते हुए कारवाई करने की मांग करने लगे|इधर प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य ने पोस्टमार्टम में डाक्टरों द्वारा सड़क हादसे में ही मौत का होना बताया
|प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने के बाद मंगलवार दोपहर बाद परिजन लाश का अन्तिम संस्कार कर दिए|फिलहाल इस घटना से जहाॕ छः माह की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया,वहीं उसकी पत्नी का संसार उजड़ गया|












