43 वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए सार्वजनिक पी जी कालेज तैयार
संकल्प सवेरा,जौनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता सार्वजनिक पी जी कालेज मुंगराबादशाहपुर में आयोजित की जा रही है।
विकास खण्ड मुंगरा बादशाहपुर इस बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। 15 नवंबर से ही इन खेलों की तैयारी के लिए विकास खण्ड मुंगरा बादशाहपुर के सफाई कर्मचारी एवं शिक्षक युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाएं अलग-अलग श्रेणियों के खेलों में प्रतिभाग करेंगे।
23 एवं 24 नवंबर तक चलने वाले इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर जवाहरलाल यादव ने बताया सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मण्डल के आदेशानुसार बच्चों के साथ साथ शिक्षक एवं शिक्षिकायें भी कुछ प्रतियोगिताओं में सहभाग करेंगी,
जिसमें 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़,मिशन प्रेरणा के तहत निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता तथा शिक्षिकाओं के लिए रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।












