नई दिल्ली, एएनआइ। 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान की वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले भारतीय वासु सेना के विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन वर्धमान को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अलंकरण समारोह में वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा
तत्कालीन विंग कमांडर, अभिनंदन वर्धमान ने बालाकोट हवाई हमले के एक दिन बाद 27 फरवरी को भारत और पाकिस्तानी वायु सेना के बीच हवाई युद्ध में मिग -21 विमान से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया था। उन्हें 3 नवंबर, 2021 को ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था












