धर्म जाति और क्षेत्रवाद के जरिए हो रहे तुष्टीकरण पर योगी सरकार ने अंकुश लगाया —महेश श्रीवास्तव
संकल्प सवेरा मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले धर्म जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही थी जिसे योगी जी ने पूरी तरह समाप्त किया। श्री श्रीवास्तव स्थानीय एक स्कूल में आयोजित अपने नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की पहले इटावा के सैफई से नियुक्ति पत्र जारी होते थे और एक ही जाति वर्ग विशेष के लोगों को नौकरियां मिल पा रही थी। यही हाल बिजली का था प्रदेश में कुछ वीआईपी जिले और स्थान चिन्हित होते थे जहां 24 घंटे आपूर्ति दी जाती थी जबकि प्रदेश के अन्य स्थानों को शायद ही 8 से 10 घंटे बिजली भी मिल पाती हो।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा की देश के ताज कश्मीर पर 370 के रूप में जो कलंक लगा था पार्टी ने उसे मिटा दिया ।मोदी जी ने सभी गरीबों को छत उपलब्ध कराई और करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया। अभिनंदन समारोह को पार्टी के जिला अध्यक्ष दय रामविलास पाल और पुष्पराज सिंह ,जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव सुशील मिश्रा सांसद पुत्र प्रमोद सरोज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक रिटायर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा ने संगठन इ
की दृष्टि से मछली शहर को जिला बना दिया है मुझे पूरा विश्वास है कि पुनः भाजपा की सरकार बनती है तो प्रशासनिक स्तर पर भी मछली शहर जिला घोषित होगा। इसके पूर्व उन्होंने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया। प्रमुख उपस्थित लोगों ने अजय श्रीवास्तव (डिप्टी)।
मेही लाल गौतम ,मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा, प्रतीक श्रीवास्तव डॉक्टर विभव सिन्हा सभासद नितेश जयसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरी और शिरीष उमर वैश्य , शिशिर उमर वैश्य, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश गिरी, सुरेंद्र विक्रम सिंह संतोष जायसवाल रमेश सरोज हरिओम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया।












