महाशक्ति प्रवाह फाउंडेशन ने गरीबों के साथ मनाया धनतेरस त्योहार
मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा—अरविंद सिंह”दारा”
संकल्प सवेरा नेवढ़िया जौनपुर. । थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गाँव के अटल मनरेगा पार्क में मंगलवार को महाशक्ति प्रवाह फाउंडेशन की तरफ से “गरीबों के बीच धनतेरस त्योहार”कार्यक्रम आयोजित कर 200 मुशहर परिवारों को थाली सेट व मिठाई बांटकर धनतेरस त्योहार मनाया गया।
वही कार्यक्रम के मुख्यतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले उपस्थित लोगों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दिया और कहा कि सबसे सच्ची सेवा मानव सेवा होती है मैं लगातार तेरह वर्षों से गरीब परिवारों और मजदूरों की मदद के माध्यम से उनकी सेवा करता आ रहा हु
जिससे मेरे दिल को बहोत ही सुकून मिलता है उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि यथा शक्ति हम सभी को समय समय पर मानव सेवा जरूर करना चाहिये क्योंकि मानव सेवा सबसे बड़ा पूजा भी माना जाता है।इस अवसर पर प्रधान अशोक सिंह,संदीप सिंह,संतोष यादव,मनीष सिंह,मनोज सिंह,मुलायम सिंह,शशिकांत उर्फ मंटु, आशीष सिंह,गौरव,बबलू, के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे












