• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

भाजपा को ऐतिहासिक जीत, लोकतंत्र को मजबूती देगी युवा मोर्चा की पहल: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवा मोर्चा के ‘एक मतदान-20 नौजवान’ अभियान का शुभारंभ

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 24, 2021
in Desh-Videsh
0
भाजपा को ऐतिहासिक जीत, लोकतंत्र को मजबूती देगी युवा मोर्चा की पहल: विष्णुदत्त शर्मा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा को ऐतिहासिक जीत, लोकतंत्र को मजबूती देगी युवा मोर्चा की पहल: विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवा मोर्चा के ‘एक मतदान-20 नौजवान’ अभियान का शुभारंभ

सुयश मिश्रा की रिपोर्ट
संकल्प सवेरा,भोपाल। युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट का जो अभियान पूरे प्रदेश में चला रहा है, इसकी आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका होने जा रही है। युवाओं, नव मतदाताओं से संवाद और संपर्क करके उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने की युवा मोर्चा की ये पहल एक लोकसभा और तीन विधानसभाओं के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत तो दिलाएगी ही, लोकतंत्र को भी मजबूती देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के ‘एक मतदान, 20 नौजवान’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया।

युवाओं के परिश्रम से मिलेगी ऐतिहासिक जीत

अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिस तरह परिश्रम कर रहे हैं, उसके चलते इस चुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा हर बूथ पर 20 युवाओं को तैयार करेगा, उन्हें पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण देगा और फिर ये युवा आम लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को पहुंचाएंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर जो युवा सम्मेलन होंगे, उनका आयोजन सभी 65 हजार बूथों पर चुनाव के बाद भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को खोजकर उन्हें देश और समाज के सामने लाने का काम कर रहे हैं, उसी तरह युवा मोर्चा भी इस अभियान में बूथ स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को खोजकर उनका सम्मान करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में युवा मोर्चा के 65 हजार से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय हैं और उनके परिश्रम से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

आज का युवा मोर्चा कल की भाजपा है: भूपेंद्रसिंह

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह ने कहा कि युवा मोर्चा उपचुनावों में कड़ी मेहनत कर रहा है। मोर्चा की अपनी उपचुनाव संचालन समिति है जो विभिन्न कामों की योजना बनाती है। चुनाव क्षेत्रों के प्रभारी और सह प्रभारी पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं व भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल की भाजपा है। इसलिए आज युवा मोर्चा जितना सशक्त होगा, भविष्य की भाजपा में भी उतना ही निखार आएगा।

मतदान के दिन 3268 बूथों पर उतरेंगे 65 हजार कार्यकर्ता: वैभव पवार

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में युवा मोर्चा 23 अक्टूबर से 51 मंडलों के 3268 बूथों पर ‘बूथ स्तरीय युवा सम्मेलन एवं सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान कर संवाद किया जाएगा। उपचुनाव की दृष्टि से 558 नगर केंद्र और ग्राम केंद्र इसमें शामिल हैं। मतदान के दिन 3268 बूथों पर 65 हजार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ पर उतरेंगे। इनका प्रशिक्षण बूथ सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर सतत जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर यूथ की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए नव मतदाताओं को जोड़ना युवा मोर्चा की प्राथमिकता है।

प्रतिभाशाली युवाओं का किया सम्मान

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दुनिया के नं.2 स्नूकर प्लेयर श्री कमल चावला, नारियल के छिलकों और रेशे से उपयोगी सामग्री तैयार करने वाले श्री प्रकाश कुमार, जैविक कृषि करने वाले श्री अमित पाटीदार और रंगकर्मी श्री अर्पित साहू का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रंजीत चौहान और आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, चुनाव प्रबंध समिति के कार्यालय प्रभारी श्री प्रदीप त्रिपाठी, समिति सदस्य श्री विजय अठवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री कुलदीप सिंह, कार्यालय मंत्री श्री विवेक शर्मा, सह कार्यालय मंत्री उमाशंकर राजपूत, श्री देव राजोरिया, सह प्रभारी श्री अभिनव पाण्डेय, सुनील साहू, आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी श्री अंकित आर्य, जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, कार्यसमिति सदस्य श्री अभिमन्यु सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*भोपाल से सुयश मिश्रा की रिपोर्ट*

Previous Post

भगवान श्री राम की भव्य आरती के साथ मेले का हुआ समापन

Next Post

मल्हनी विधायक लकी यादव समेत 4 पर मारपीट का केस दर्ज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
गिरफ्तारी वारंट मामले में विधायक लकी यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

मल्हनी विधायक लकी यादव समेत 4 पर मारपीट का केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकों ने परीक्षा नियंत्रक को मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

June 8, 2026
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.