दलित किशोरी संग संप्रदाय विशेष के चार युवक एक महीने से कर रहे थे सामुहिक दुराचार,मुकदमा दर्ज
वीडियो बना किया वायरल,बताने पर जान से मारने की दे रहे थे धमकी
संकल्प सवेरा, चंदवक, जौनपुर।क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दलित किशोरी संग पड़ोसी गांव के संप्रदाय विशेष के चार युवक एक महीने से एक इंटर कॉलेज में सामुहिक दुराचार कर रहे थे।इस दौरान वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
इसी बीच वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए।पुलिस को मामले की जानकारी दी।जानकारी होते ही एडिशनल एसपी संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी व एस ओ संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की।
पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।
एक गांव निवासी नाबालिग दलित किशोरी को पड़ोसी गांव के संप्रदाय विशेष के दबंग चार युवकों ने उसे डरा धमकाकर एक महीने पहले एक इंटर कॉलेज में ले जाकर सामुहिक दुराचार किया तथा वीडियो बना लिया।
फिर सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामुहिक दुराचार करते रहे और बेबस किशोरी सबकुछ सहती रहीं।इसी दौरान युवकों में अनबन हुई तो दो दिन पूर्व एक ने वीडियो वायरल कर दिया।पूरे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी एसओ संजय कुमार सिंह संग घटना स्थल इंटर कॉलेज सहित पूरे मामले की तहकीकात की।
पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।