संकल्प सवेरा, जौनपुर। आज जाने माने पर्यावरण विद व सामाजिक कार्यकर्ता शशि तिवारी ने अपने पर्यावरण आंदोलन के विस्तार के क्रम मे जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा के साथ पौधरोपण का पुनीत काम किया |
इसी विषय पर उनकी डी एम साहब से लंबी वार्ता हुई व जिले को ग्रीन बनाने तथा उसमे आने वाली कठिनाईयों पर अपने अपने विचारों का आदान प्रदान हुआ.
उन्होंने कहा कोरोना के कारण हमारे आंदोलन मे थोड़ी कठिनाई जरूर आई है पर आंदोलन अपनी गति पर ही चल रहा है.
तिवारी जी कई सालों से वृक्षारोपण, वृक्ष वितरण व पर्यावरण संरक्षाण का अभियान चला रहे हैं.
उनके द्वारा लगवाए गए तमाम वृक्ष अब फल देने लगे हैं. उन्होंने बताया कि आज डी एम साहब के प्रोत्साहन से हमें बहुत खुशी मिली है व इस अभियान को बहुत गति भी दे रहे है इस मौके पर उनके साथ जौनपुर पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे