कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
चोरी किये गये आभूषण बरामद
संकल्प सवेरा मछलीशहर।कोतवाली पुलिस ने बीती रात दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद हुआ।गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के थलोई(हरनहिया) ग्राम में 4/5 अक्टूबर की रात्रि दयाशंकर पटेल व अन्य के घर चोरी हुई थी।चोर छत के रास्ते घुसकर घर का ताला तोड़कर आभूषण समेत कीमती सामान चुरा ले गये थे।जबकि परिवार बरामदे में सो रहा था।कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन कुमार मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापा मारकर दो चोरों को 6 अक्टूबर की रात्रि चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चोरों ने अपना नाम अरुण पटेल पुत्र मुन्नीलाल पटेल व दीनानाथ पटेल पुत्र स्व.द्वारिका पटेल निवासीगण ग्राम- फुटहा(मतरी)थाना- मछलीशहर बताया।चोरों के पास से चोरी का दो जोड़ी सोने का झुमका,एक जोड़ी कान का टाप्स,दो जोड़ी नाक की कील,एक जोड़ी नथुनी, चेन,हार,झाली कनौरी एवं चांदी की छागल,पायल,
करधन,हाथ मेंहदी,बच्चे की करधन,सिक्का,बिछुआ आदि बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री चन्दन कुमार,उ0नि0 श्री अखिलेख कु0 यादव ,का0 अंशुमान यादव, का0 दीपक गुप्ता आदि शामिल थे।












