संकल्प सवेरा, जौनपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती प्रजापति समाज ने प्रजापति पैलेस हुसैनाबाद में आयोजन कर बड़े धूमधाम से मनाया। इस जयंती समारोह में तहसील एवं ब्लाकों के भी प्रजापति प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
तत्पश्चात 15 सितंबर 2021 को प्रजापति समाज के मसीहा डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयंती समारोह की सफलता पर भी प्रकाश डाला गया। चूंकि यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया था। बैठक में गोरखपुर जिला में मनीष गुप्ता की हत्या के तुरंत बाद मनीष प्रजापति की भी निर्मम हत्या कर दी गई।
जिसमें मनीष गुप्ता की हत्या के बाद राजनैतिक पार्टियों की संवेदना जारी हो गया, जिसके तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री ने उसके परिवार को नौकरी एवं 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी, परन्तु मनीष प्रजापति के संबंध में ना तो विपक्षी पार्टियों ने संवेदना व्यक्त की और ना ही सरकार द्वारा इस हत्याकांड को संज्ञान में लिया गया।
जिसको लेकर प्रजापति समाज बहुत ही आहत है और सरकार से मांग करता है कि मनीष प्रजापति परिवार को भी नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए। इस कार्यक्रम में अशोक कुमार प्रजापति एडवोकेट के इकलौते पुत्र की मृत्यु पर 2 मिनट मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
समारोह में मुख्य रूप से माननीय हीरालाल आजाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, डॉ उमा शंकर प्रजापति, एडवोकेट सुरेंद्र कुमार अरुण कुमार प्रजापति, रामपलट प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति,
राहुल प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार प्रजापति एवं संचालन राजेश वर्मा ने किया।












