• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Purvanchal News

मंत्री नन्दी ने मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं का परीक्षाफल किया घोषित

सेकेंडरी में 95,624 तो सीनियर सेकेंडरी में 25,659 छात्र छात्राएं हुए उत्तीर्ण

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 25, 2021
in Purvanchal News
0
मंत्री नन्दी ने मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं का परीक्षाफल किया घोषित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मंत्री नन्दी ने मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं का परीक्षाफल किया घोषित

कंप्यूटर पर क्लिक करते ही जारी हुआ रिजल्ट

सेकेंडरी में 95,624 तो सीनियर सेकेंडरी में 25,659 छात्र छात्राएं हुए उत्तीर्ण

कोविड -19 के मद्देनजर मुंशी/मौलवी, आलिम की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त कर छात्र छात्राओं को प्रदान की गई कक्षोन्नती

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के साथ काम कर रही सरकार: नन्दी

योगी सरकार में अल्पसंखकों में नए मनोबल, चेतना और विश्वास का हुआ संचार

संकल्प सवेरा प्रयागराज : उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा वर्ष, 2021 का परीक्षाफल घोषित किया। मंत्री नन्दी द्वारा कंप्यूटर क्लिक करते ही परीक्षाफल घोषित हो गए। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को मंत्री नन्दी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंत्री नन्दी ने परीक्षाफल घोषित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अन्य बोर्डाें की भांति परीक्षा वर्ष 2021 की उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेण्डरी (मुन्शी/मौलवी), सीनियर सेकेण्डरी (आलिम) की परीक्षा को निरस्त करते हुए पंजीकृत परीक्षार्थियों को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा अपनायी गयी पद्धति के अनुसार कक्षोन्नति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2021 में सेकेण्डरी कक्षा में 96,213 एवं सीनियर सेकेण्डरी कक्षा में 25,919 कुल 1,22,132 छात्र/छात्राओं का परिक्षाफल घोषित किया जा रहा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि पूरे प्रदेश में सेकेण्डरी कक्षा में 96,213 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 95,624 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण/कक्षोन्नत हुए हैं जो कि 99.38 प्रतिशत है, जिसमें 54630 छात्र एवं 40994 छात्राएं हैं।
सीनियर सेकेण्डरी कक्षा में 25919 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 25659 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण/कक्षोन्नत हुये है जो कि 98.99 प्रतिशत है, जिसमें 13734 छात्र एवं 11925 छात्राएं हैं।

मंत्री नन्दी ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री नन्दी ने कहा कि वह अपनी आगे की पढ़ाई निरन्तर जारी रखते हुए आगे भी बेहतर परिणाम हासिल करते हुए अपने परिवार, माता-पिता, प्रदेश एव देश का नाम रोशन करें।

मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार की मूल नीति ’’सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास’’ है। प्रधानमंत्री एवं
मुख्यमंत्री की मंशा ’’एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर’’ से अल्पसंख्यको में एक नये मनोबल, चेतना और विश्वास का संचार हुआ है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के साशक्तिकरण की आधार नीति को यथार्थ धरातल पर लाने का कार्य हमारी सरकार निरन्तर कर रही है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार का यह भी लक्ष्य है कि मदरसों में पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी पूरे वैज्ञानिक तरीके से दी जाय तथा मदरसों के छात्र मुख्य धारा में शामिल हो। इसी को ध्यान में रखकर सरकार मदरसों की शिक्षा को नई तकनीको व पाठ्यक्रमों से जोड़ने का निरन्तर प्रयास कर रही है। मदरसों में ncert पाठ्यक्रम लागू कर ncert की पुस्तकें उपलब्ध करायी जा रही है। आधुनिक विषयों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। मदरसा पोर्टल बनाकर मदरसों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाई गई है तथा परीक्षा की समस्त कार्यवाही आनलाईन संचालित करायी जा रही है।
सरकार ’’सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास’’ को धरातल पर लाने हेतु अपनी नीति एवं नियति दोनो में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर डॉक्टर इफ्तिखार अहमद जावेद चेयरमैन मदरसा शिक्षा परिषद, आरपी सिंह रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद, जगमोहन सिंह उपनिदेशक प्रयागराज, प्रयागराज मंडल के सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रयागराज मंडल के सभी मदरसों के प्रधानाचार्य, शिक्षक मौजूद रहे।

Previous Post

सभी कार्य हिंदी में निष्‍पादित करना हमारा संवैधानिक एवं कानूनी दायित्‍व: मुख्य राजभाषा अधिकारी

Next Post

सांसद ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को दी  हरी झण्डी 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सांसद ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को दी  हरी झण्डी 

सांसद ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रचार वाहन को दी  हरी झण्डी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

दो किशोरियों की डूबने से मौत, शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह

June 20, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.