आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत
संकल्प सवेरा जौनपुर , खुटहन थाना क्षेत्र के शेखूपुर सुतौली गॉव में शनिवार की अलसुबह मूसलाधार बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
गॉव निवासी जवाहिर लाल निषाद अपनी बेशकीमती गर्भवती भैंस रात में महुआ के पेड़ के नीचे बांधे थे। भोर में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गम्भीररूप से झुलस गयी तथा घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने भैंस की कीमत 70 हजार रुपये बतायी है।












