सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाली मीना का मनाया गया जन्मदिवस
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय विकासखंड के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की सीख देने व लड़कियों को शिक्षा का महत्व समझाकर मिशन शक्ति के तहत आत्म सम्मान आत्म सुरक्षा की प्रेरणा देने वाली मीना का जन्मदिन शुक्रवार को गुब्बारे चमचम पतंगे स्टीकर पोस्टर लगाकर रंगोली से विद्यालय को सजाकर मीना का जन्मदिवस केक काटकर मोमबत्ती जलाकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।
गौरतलब हो कि अनन्या मौर्या बनी मीना व उसके 26 सदस्यों ने भाषण गीत नाट्य मंच के माध्यम से सामाजिक कुप्रथाओं जैसे दहेज प्रथा बाल विवाह महिला उत्पीड़न तलाक विधा के ऊपर जमकर प्रहार किया। साथ ही आत्म सुरक्षा के विभिन्न आयामों का प्रदर्शन भी किया ।
इस अवसर पर मा 0 प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में हर कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय को गोद लेने वाले नेता चंद्र मणि तिवारी ने पुरस्कृत किया । खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर जवाहर लाल यादव ने मीना व उनके सभी 26 सदस्यों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि यूनिसेफ व सर्व शिक्षा अभियान के सहयोग से हर वर्ष 24 सितंबर को मीना का बर्थडे स्कूल में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मीना सुगमकर्ता चंपा देवी मौर्या सहित सभी शिक्षक व गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य रूप से चंद्र मणि तिवारी( भाजपा नेता), ग्राम प्रधान संदीप शुक्ला, सोनू कुमार, चंद्र दत्त पांडे, राजकुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार तिवारी, सुमन उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष, आशीष मौर्य , सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मिश्र , धीरज तिवारी, मोहन पांडे व पत्रकार संदेश मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।












