नई शिक्षा नीति 2020 पर संगोष्ठी का आयोजन
संकल्प सवेरा जौनपुरः आज दिनांक 24 सितम्बर 2021 को महाविद्यालय में आई0क्यू0ए0सी0 द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यलाय के प्राचार्य कैप्टन डॉ0 अखिलेश्वर शुक्ला जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नितान्त आवश्यक है।
इस नई शिक्षा नीति के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन दिखाई देगा, यह शिक्षा नीति छात्रों के व्यक्तित्व को इस प्रकार विकसित करेगी कि छात्र ज्ञान के साथ-साथ अपने को बहुत कुछ रोजगारोन्मुख बनाने में सफल होगें। प्राचार्य जी ने इस शिक्षा नीति को महाविद्यालय में पूर्ण रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों का आहवान किया।

मुख्य अनुशास्ता डॉ0 सुधा सिंह, ने बताया कि नई शिक्षा नीति छात्रों को बहुत कुछ कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराती है, गुरूकुल परम्परा को प्रासंगिक बनाने का यह उत्तम प्रयास है। प्राचीन समय यह प्रभावी था।
डॉ0 मनोज कुमार तिवारी, ने कहाकि हम महाविद्यालय परिसर में ही कौशल विकास से संबंधित विषयों को प्रस्तावित एवं क्रियान्वयन कर सकते है।
महाविद्यालय के आई0क्यू0ए0सी0 समन्वयक डॉ0 अभय प्रताप सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विस्तार से नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, साथ ही साथ उन्होनें समस्त शिक्षक बन्धुओं से अपनी-अपनी यथोचित भूमिका के निर्वहन में पूर्ण रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ0 अनीता सिंह, सदस्य, आई0क्यू0ए0सी0 ने संगोष्ठी के अध्यक्ष, मुख्य अनुशास्ता, एवं उपस्थित समस्त शिक्षकों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गगनप्रीत कौर, सदस्य, आई0क्यू0ए0सी0 ने किया।
इस अवसर पर डॉ0 मयानन्द उपाध्याय, डॉ0 अवधेश द्विवेदी, डॉ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ0 अनामिका सिंह, डॉ0 सुनीता गुप्ता, डॉ0 नीता सिंह, डॉ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय, श्री धर्मवीर सिंह, श्री विवेक कुमार, श्री अनिल कुमार मौर्य, श्री विष्णु मौर्य, डॉ0 ओमप्रकाश दूबे, डॉ0 सुधाकर शुक्ला, डॉ0 मनोज कुमार तिवारी, श्री अविनाश कौल,
डॉ0 अतुल कुमार श्रीवास्तव, श्री रामानन्द अग्रहरी, डॉ0 रजनीकांत द्विवेदी, डॉ0 देवमणि दूबे, डॉ0 मनोज पाठक, सुधाकर मौर्य, लेखाकर एवं संजय सिंह, कार्यालय अधीक्षक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।












