राष्ट्रीय युवा महामंत्री का जोरदार स्वागत डीके अग्रहरि
संकल्प सवेरा, जौनपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रहरि समाज के सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत अग्रहरि समाज के चमकते सितारे के रूप में अपने समाज को नित्य-प्रतिदिन एक नई दिशा देने वाले *नवनिर्वाचित राष्ट्रीय युवा महामंत्री* कुलभूषण आदरणीय *सन्तोष अग्रहरि जी* शम्भूगंज,जौनपुर का दिनांक 23/9/ 2021 दिन बृहस्पतिवार को भंडारी स्टेशन जौनपुर जंक्शन पर प्रथम जौनपुर आगमन पर पुष्पगुच्छ प्रदान कर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागतकर्ताओं में शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द अग्रहरि तथा विजय अग्रहरि, दिल्ली निवासी उमाशंकर अग्रहरि तथा युवा अग्रहरी समाज के संरक्षक आदरणीय प्रदीप अग्रहरि जी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि जी, युवा जिलाध्यक्ष डी.के. अग्रहरि, उपाध्यक्ष रंजीत अग्रहरि, कृष्ण कुमार चन्दन अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, संगठन मंत्री दीपक रिंकू अग्रहरि, युवा समाजसेवी व जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की अग्रहरि, प्रभाकर अग्रहरि, राजन अग्रहरि, सुमित अग्रहरि युवा जिला संगठन मंत्री अरविंद अग्रहरी शंभूगंज और सभी युवा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।












