मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन के जनपद प्रथम आगमन पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व मछली शहर सीरत कमेटी के सरपरस्त हाजी इमरान खान ने बुके भेंट कर किया स्वागत
संकल्प सवेरा जौनपुर।मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन इफतेखार जावेद के जनपद आगमन पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य व हाजी इमरान खान ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया चेयरमैन महोदय ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जौनपुर में स्थित अनुदानित एवं गैर अनुदानित मदरसों के विषय में जानकारी हासिल की एवं उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से मदरसों में समस्याओं के विषय में भी पूछा एवं आश्वासन दिया कि मदरसा के सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कर दिया जाएगा
एवं मदरसों में शिक्षा व्यवस्था की ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे मदरसा से निकलने वाला छात्र समाज में मुख्यधारा से जुड़कर समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का कार्य करे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि अल्पसंख्यक छात्रों को अपनी शिक्षा पूरी करने हेतु भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना का पूरा लाभ दिलाने हेतु जनपद जौनपुर में कार्य किया जा रहा है
एवं अल्पसंख्यक विभाग की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। मौके पर हाजी मोहम्मद इमरान खान गुफरान सज्जाद आसिफ महबूब दिलशाद फौजान हयातुल्लाह रुखशाद जावेद पप्पू रिजवान शफीउल्लाह असगर जैदी रवि कुमार अच्छेलाल शिव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।












