भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने मां के दरबार में नवाया शीश
दिव्यांगों और असहायों के बीच मनाया जन्मदिन
संकल्प सवेरा जौनपुर। भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह अर्धांग्नी के साथ अपने जन्मदिन पर शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में माता रानी के दरबार में शीश नवाया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने वहां केक काटकर जरूरतमंदो में वितरित किया। वहाँ उपस्थित सभी ब्राम्हणों से आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने रचना विशेष विद्यालय पहुंचकर दिव्यांगों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। दिव्यांग बच्चों को पढऩे के लिए एक डिजिटल टीवी कनेक्शन समेत दिया। इसके अलावा खिलौने और मिठाईयां वितरित की। श्री सिंह ने कहाकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। नर सेवा करने से नारायण सेवा की अनुभूति होती है।
विदित हो कि श्री सिंह उस समय सुर्खियों में आये जब उन्होंने कोरोना काल में जनपदवासियों की दिल खोलकर मदद की। लगातार उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामाग्री, मॉस्क, सेनेटाइजर, जिला अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर, भोजन का पैकेट, आर्थिक मदद पहुंचाई।
समाजसेवा की कई दांस्ता उनके नाम दर्ज हो चुकी है, यही वजह है कि जिले भर में उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर आम-ओ-खास उनकी सराहना करते नहीं थक रहा है।












