प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना हो रही साकार: विनीत सिंह
संकल्प सवेरा मिर्जापुर: सिटी विकासखंड के ग्राम नकहरा बिरमऊआ में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया| मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मझवा विधायक रही|
मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सरकार रामराज की परिकल्पना को साकार कर रही है| हर वर्ग हर धर्म जाति के लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं| विशिष्ट अतिथि ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार है|
भाजपा की विचारधारा की जीत है| पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह एवं पूर्व जिला महामंत्री रायचंद दुबे ने संबोधित किया| संयोजक प्रभुनाथ चौबे व भोला नाथ चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया|
अध्यक्षता जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी और आभार संजय सिंह गहरवार ने जताया|
पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेश दुबे ग्राम प्रधान नकहरा विश्राम यादव, बीडीसी कटारी सिंह, अखिलेश यादव, विजय कुमार मौर्या, अमृत लाल यादव, कमलेश बिंद, भोलागिरी, पप्पू चौबे, आदि रहे|