• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Varanasi

डाक विभाग नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को बना रहा व्यापक:पोस्टमास्टर जनरल

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर में डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 22, 2021
in Varanasi
0
डाक विभाग नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को बना रहा व्यापक:पोस्टमास्टर जनरल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

डाक विभाग नवाचार के साथ अपनी सेवाओं को बना रहा व्यापक – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर में डाक सेवाओं की प्रगति का लिया जायजा, लक्ष्यों की प्राप्ति पर दिया जोर

डाक विभाग घर बैठे उपलब्ध करा रहा तमाम सेवाएं – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

संकल्प सवेरा काशी डाक विभाग नित् नवाचार के साथ जहाँ अपनी सेवाओं को व्यापक बना रहा है, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाकघरों में एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध कराकर और भी कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है।

उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर प्रधान डाकघर का विजिट करने के दौरान व्यक्त किये। लखनऊ से वाराणसी जाने के दौरान पोस्टमास्टर जनरल अचानक जौनपुर प्रधान डाकघर व डाक अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सभी डाक अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न सेवाओं में विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु कहा। जौनपुर में 10 साल तक की सभी बेटियों को चिन्हित करते हुए डाकघरों में उनके सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने और वित्तीय समावेशन के तहत अधिकाधिक लोगों को डाकघर बचत, डाक जीवन बीमा योजना और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आज भी डाकघर बचत योजनाओं में ब्याज सर्वाधिक है और डाक विभाग घर बैठे भी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। किसानों सहित अन्य तमाम लाभार्थियों के बैंक खातों में आने वाली डीबीटी राशि की निकासी के लिए अब बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे अपने आधार लिंक्ड बैंक खाते से डाकिया के माध्यम से निकासी की जा सकती है। विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आधार जरूरी है,

ऐसे में अब घर बैठे डाकिया के माध्यम से ही मोबाइल नम्बर भी अपडेट किया जा सकता है। एक अन्य सुविधा के रूप में अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे डाकिया के माध्यम से बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है।

आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यहाँ एक साथ केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों की 73 सेवाएँ मिलेंगी। वाहनों का बीमा भी अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक कर रहा है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक कार्यालय में बैठक कर इस वित्तीय वर्ष में जौनपुर में डाक सेवाओं की प्रगति भी जानी।

जौनपुर में कोरोना के बीच इस वित्तीय वर्ष में अब तक 23 हजार बचत खाते, 2200 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते व 12 हजार से ज्यादा आईपीपीबी खाते खोले गए। 86 हजार लोगों को घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 29 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 13 हजार लोगों ने डाकघर के माध्यम से नया आधार बनवाया या अपडेट किया।

1100 लोगों ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र जौनपुर में पासपोर्ट बनवाया। जौनपुर मंडल में अब तक 9 गाँवों को फाइव स्टार विलेज, 46 गाँवों को संपूर्ण बीमा ग्राम व 65 गाँवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया गया है।

जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री पीसी तिवारी ने पोस्टमास्टर जनरल को मण्डल में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि जनमानस से नियमित संवाद कर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके।

इस अवसर पर सहायक डाकघर अधीक्षक सुरेंद्र चौधरी, अशोक सिंह, उपमंडलीय निरीक्षक एपी गोस्वामी, रमेश यादव, परिवाद निरीक्षक श्रीकान्त पाल, पोस्टमास्टर जौनपुर प्रधान डाकघर रामकुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा प्रबंधक राजीव कुमार तथा जनसंपर्क निरीक्षक फूलचंद भारती सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौत

Next Post

कालीन उद्योग की खुशहाली से नगर की खुशहाली संभव:श्याम नरायण यादव

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कालीन उद्योग की खुशहाली से नगर की खुशहाली संभव:श्याम नरायण यादव

कालीन उद्योग की खुशहाली से नगर की खुशहाली संभव:श्याम नरायण यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नगर पालिका ने शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान

July 10, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का समापन, बीमा व पेंशन योजनाओं की दी जानकारी

July 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन का मंदिर होता है: कृपाशंकर सिंह

July 11, 2026
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई, बोले— राजनीति के ‘अजातशत्रु’ हैं रक्षा मंत्री

July 10, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.