छत पर खेलते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर दो बालिकाएं झुलसी,
भेजा गया जिला अस्पताल
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर (जौनपुर) गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में छत पर खेलते समय छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो बालिकाएं झुलस कर घायल हो गई।
गनीमत रही कि बिजली कट जाने की वजह से बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। दोनों बालिकाओं को उपचार हेतु स्वजनों द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया है।
पिलखिनी गांव निवासी भूलन कश्यप की पुत्री सोनाली 9 अपनी सहेली रानी सरोज 8 पुत्र दुर्गा प्रसाद सरोज के साथ छत पर खेल रही थी। इसी दौरान छत पर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में सोनाली आ गई।
छुड़ाने गई रानी भी उससे चिपक गई परंतु तभी बिजली कट जाने की वजह से दोनों छत पर गिरकर घायल हो गई। बालिकाओं के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन भागकर मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में दोनों बालिकाओं को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।












