टैम्पो चालक पर युवक ने फावड़े से किया हमला
हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में चावल लेने गए टैम्पो चालक पर गांव के ही एक युवक ने फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
नगर पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र स्व जगदम्बा गुप्ता अपनी टैम्पो चलाता है। मंगलवार को क्षेत्र के अक्खीपुर गांव में चावल लादने के लिए गया था। जहां पर गांव के ही पवन कुमार पुत्र देवराज यादव ने सूरज के गर्दन पर फावड़े से वार कर घायल कर दिया। सूरज ने घटना की सूचना अपने भाई को फोन से दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही आरोपित युवक के परिजन ने बताया की हमला करने वाले युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।












