जमीनी विवाद में मारपीट में दो घायल
स्टे के बाद भूमि पर जबरदस्ती कर रहे थे निर्माण कार्य
मना करने पर पीटकर किया गम्भीर घायल
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज़ हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय शहनावज अहमद पुत्र मोबिनअहमद व नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय रविकुमार पुत्र स्व कन्हैया लाल का बहुत दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। शाहनवाज पक्ष के लोग स्टे के बावजूद भूमि पर निर्माण कर रहें थे। रविकुमार सोमवार देर शाम मना करने पहुंचे तो आधा दर्जन दबंगों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में शहनावज भी मामूली घायल हुआ है।
मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रविकुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।











