चोरी की बाइक संग आरोपित गिरफ्तार
संकल्प सवेरा चंदवक, जौनपुर।स्थानीय पुलिस ने हिसामपुर पुलिया के पास से मंगलवार तड़के चोरी की बाइक संग आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय फोर्स क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि चोरी की बाइक संग चोर भागने की फिराक में हिसामपुर पुलिया के पास खड़ा है।पुलिस ने उसे बाइक सहित दबोच लिया।
पूछने पर उसने अपना नाम अरविंद यादव पुत्र राम प्रसाद निवासी कुसुम्ही बताया।पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर दिया।












