अधिशाषी अधिकारी ने किया कई वार्डो का निरीक्षण।
प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग व कूड़ा निस्तारण कराने का दिया निर्देश।
संकल्प सवेरा जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के अधिशाषी अधिकारी ने वार्डो में हो रहे साफ सफाई, फॉगिंग व कूड़ा निस्तारण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इओ ने अपने कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बता दें कि मंगलवार को नगर पंचायत जफराबाद के अधिशाषी अधिकारी कुँवर गौरव सिंह ने हिसारकोट, काजी अहमद नूर द्वितीय, नासही उत्तरी, ताड़तला व दरीबा वार्डो में साफ सफाई, फॉगिंग व कूड़ा निस्तारण का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इओ कुँवर गौरव सिंह ने स्थानीय लोगों से कहा कि कस्बे में जब कूड़ा उठ जाए तो दोबारा अपने घरों के कूडो को बाहर ना फेंके। कूड़ा गाड़ी आने के बाद ही कूडो को फेकें। ईओ को वार्डो में सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा कलेक्शन करते पाया गया। इओ कुँवर गौरव सिंह ने अपने कार्यालय के कर्मियों को नियमित रूप से प्रत्येक वार्डो में फॉगिंग करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय के कर्मी राजमन, सत्येंद्र नारायण तिवारी, ओमकार यादव, दीपक शुक्ल, राकेश गुप्ता, बबलू मौजूद रहे।












