स्वामी राम त्यागी जी महाराज के समाधि स्थल का हुआ भूमि पुजन
संकल्प सवेरा मीरगंज (जौनपुर) ग्राम पंचायत चौकीखुर्द मे स्वामी राम त्यागी जी महाराज की समाधि स्थल के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को मन्त्रोचारण के बाद भूमि पुजन का कार्य किया गया समाधि स्थल पर स्वामी जी की मुर्ति लगाई जायेगी इस कार्य मे लगभग ढाई लाख खर्च होने की उम्मीद है इसे १० अक्टूबर तक पुरा करने का लक्ष्य है।
ग्राम पंचायत चौकीखुर्द मे मछलीशहर- जंघई के मेन सडक के बगल मे प्राथमिक विद्यालय के पास स्वामी राम त्यागी जी महाराज रहकर पुजा पाठ तपस्या करते थे वह यहा भव्य राम जानकी मन्दिर की स्थापना करके मन्दिर निर्माण भी शुरू कराया था इसी दौरान 1971 मे पूजा स्थल के पास उनकी हत्या कर दी गयी थी । मन्दिर निर्माण के लिए काफी जमीन मेन रोड पर है। परशुराम सेवा संस्थान चौकीखुर्द अब इसके सौन्दर्यीकरण के लिए आगे आया है और क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से काम शुरू कराया गया है आज इसकी शुरुआत स्वामी जी के समाधि स्थल निर्माण के लिए भूमि पुजन के साथ किया गया है।
सोमवार की सुबह नौ बजे मन्त्रोचारण के साथ भुमि पुजन का कार्य करके समाधि स्थल का शिलान्यास किया गया। परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अम्बरीष पाण्डेय “भोलु पाण्डेय” ने बताया की स्वामी राम त्यागी जी महाराज की समाधि स्थल निर्माण के लिए भुमि पुजन करके शिलान्यास किया गया इसकी लागत ढाई लाख रुपये आने की संभावना है इसका नवरात्रि मे उद्घाटन करने का लक्ष्य है।
शिलान्यास के दौरान टीएन पांडे प्रधान पति , सेवाराम पांडे, भोलु पांडे,हरि मोहन तिवारी, सुरेश पांडे,अरुण पाण्डेय संतोष पांडे, शम्भु पांडे, संतोष तिवारी, डब्बू शुक्ला, जगदीश तिवारी, सोमनाथ पंडित राज बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, आनंद सिंह, प्रकाश पांडे संजय दुबे सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे ।












