एफपीओ में माध्यम से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है: हैदर अब्बास
कृषक उत्पादक संगठन ने गोष्ठी का किया आयोजन
संकल्प सवेरा खेतासराय(जौनपुर):- पूर्वांचल जैविक कृषि किसान कृषक उत्पादक के सहयोग से किसानों को जागरूक करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आये किसानों को कृषि के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी का आयोजन सन्दीप मौर्या की अध्यक्षता में सकुशल सपंन्न हुआ है।
गोष्ठी में कृषक उत्पादक संगठन के उद्देश्य के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। इससे मिलने लाभ के बारे में चर्चा किया गया। कृषकों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कृषि से सम्बंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के प्रेरित किया गया।
बैठक में हैदर अब्बास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है। एफपीओ के माध्यम से बीज, खाद तथा कृषि निवेश के लिए कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर इनका व्यवसाय कर सकते है। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से बृजेश कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मीकांत, राहुल सिंह, वसीम अहमद, धर्मराज पाल, इरफान हैदर उपस्थित रहे। अन्त में सगठन के अध्यक्ष मेवालाल ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।












