करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत
संकल्प सवेरा,जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर चौकड़िया गांव में एक 36 वर्षीय की महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई ।इससे परिजनों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार हमजापुर चौखड़िया गांव के निवासी सुभाष चंद्र यादव की 36 वर्षीय पत्नी उषा देवी सुबह कामकाज निपटाने के बाद वह भैंस को चारा डालने के लिए चाराबनाने वाली मशीन के पास गई थी और चारा लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान वहां विद्युत तार की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई ।
हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए चिकित्सक को दिखाया । चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया फिर उसको अंतिम संस्कार कर दिया
और घटना से आसपास के क्षेत्रों में मातम पसर गया। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई जिसमें एक बेटी श्वेता दूसरा बेटा रिषभ यादव का रो रो कर बुरा हाल है।












