महिलाएं पोषण वाटिका में लगाये आयरन विटामिन युक्त पौधे व फल: श्रीकला रेड्डी
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुआ पोषण वाटिका महाअभियान कार्यक्रम
संकल्प सवेरा,बक्शा(जौनपुर) जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी ने कहा कि महिलाएं स्वयं जागरूकता का परिचय देते हुए अपने पोषण वाटिका में आयरन युक्त विटामिन पौधे व पोषण फल लगाए जिससे उनके अंदर कम कैलोरी की आवश्यकता पूरी हो सकें।
श्रीकला रेड्डी शुक्रवार को बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पोषण वाटिका महाअभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि सरकार समितियों के माध्यम से महिलाओं को पोषित आहार देने की तैयारी में है।
गाँव की महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें पोषित आहार के बारे में जागृत करने की बात कही। उन्होंने मौजूद महिलाओं को आह्वान किया कि अपने घरों तथा खेतों में ऐसे पोषक तत्वों को उगाए जिससे महिलाओं में आयरन, विटामिन की कमी पूरी हो सकें।
कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कृषि विज्ञान केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं में कुल 343 कैलोरी की जरूरत होती है जो जानकारी के अभाव में संभव नही हो पा रहा है।
इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. डीके सिंह द्वारा सौ महिलाओं को पालक, गाजर, मूली, मेथी एवं सेम के बीज के साथ सभी को पौध प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव एवं संचालन शिक्षक इंद्रभान यादव ने किया।
इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह,डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल, अमित सिंह, प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, डॉ. सुधीर सिंह, अमित पाठक, किसान रामजीत मौर्या,
दुर्गा मौर्या, ज्ञानप्रकाश, त्रिभुवन सिंह, गुलाब यादव, अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।