• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने का दिया निर्देश

टीम बनाकर निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने का दिया निर्देश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 14, 2021
in Uttar Pradesh
0
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने का दिया निर्देश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का दिया निर्देश

टीम बनाकर निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने का दिया निर्देश

निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय

कार्यदायी संस्थायें निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर भवन को तत्काल सम्बंधित विभाग को करें हस्तांतरित

संकल्प सवेरा प्रयागराज : जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में संगम सभागार में सोमवार को कार्यदायी संस्थाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा जैसे ही निर्माणकार्य पूर्ण कर लिया जाये, वैसे ही तत्काल भवन को सम्बंधित विभागों को हस्तांतरित कर दिया जाये। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु टीम बनाकर कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण कराते रहने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिये जाने की हिदायत दी है।

उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी। उपलब्ध धन के सापेक्ष कार्य की प्रगति न पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय बारा एवं जसरा, अग्निशमन केन्द्र कोरांव, होलागढ़, हनुमानगंज, इलाहाबाद दक्षिणी में ट्रांसमिशन सब स्टेशन के निर्माण कार्य, बारा में मिनी स्टेडियम, सरोजनी नायडू अस्पताल में बाल रोग चिकित्सालय भवन, आंगनबाड़ी भवन,

स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा, आईटीआई कोरांव, आयुष छात्रावास, एचटीपी, लाक्षागृह, कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा बन रहे रेलवे आरओबी के निर्माण कार्यों सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिया है।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत विद्युत की वसूली सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में बिना सूचना दिये अनुपस्थित पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता पीएमजेएसवाई का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, कन्या सुमंगला योजना, दुग्ध समितियों के गठन की समीक्षा करते हुए समितियों को और अधिक क्रियाशील किये जाने का निर्देश दिया है। कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अभियंताओं को 5 दिन के अंदर नहरों के सिल्ट सफाई की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों पर ब्लैक टाप के कार्य के समय अवर अभियंता या उससे उपर के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने तथा गौ पालकों का भुगतान 2 दिन के अंदर किये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ मत्स्य पालन विभाग, मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना, वानिकी विभाग, कौशल विकास, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित कार्यदायी संस्थाओं तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

मां बनने के बाद नुसरत जहां दिखने लगीं चार्मिंग

Next Post

मां भारती के माथे का ताज है हिंदी:सपना मिश्रा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मां भारती के माथे का ताज है हिंदी:सपना मिश्रा

मां भारती के माथे का ताज है हिंदी:सपना मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.