जानसे मारने की नीयत से गोली चलाने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
संकल्प सवेरा केराकत। थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्र०नि० त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व मे थाना स्थानीय के ग्राम मुरारा में दिनांक 5/06-09-2021 की रात्रि मे घर के सामने सो रहे इन्द्रसेन सिंह को जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले अभियुक्तों
प्रभु सत्यदेव सिंह पुत्र स्व० जनार्दन सिंह व निरंजन सिंह पुत्र प्रभु सत्यदेव सिंह नि० ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर ग्राम मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर से पुलिस से छिप कर दिनांक 07-09-2021 को समय करीब भोर में 02.45 पर वाराणसी जाते समय छितौना रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।सम्बंधित धारा लगाते हुए चलान किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
में प्रभारी कोतवाली त्रिवेणी लाल सेन, उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना केराकत जौनपुर, का0 प्रभाकर यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर, का0 देवेन्द्र पाल थाना केराकत जनपद जौनपुर रहें।












