• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

श्री गणपति पूजा महासमिति ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जताया आक्रोश

Shri Ganpati Puja Mahasamiti expressed outrage in front of the District Magistrate's office

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 7, 2021
in Jaunpur
0
श्री गणपति पूजा महासमिति ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जताया आक्रोश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा जौनपुर श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर के पदाधिकारियों ने आगामी 10 सितंबर से शुरू होने वाले श्री गणेश चतुर्थी के बाबत गाइडलाइन में विलंब होने पर एवं शासन और प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान ना लेने पर जौनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध स्वरूप हाथ में तख्ती लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पूछे जाने पर महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उनको एक पत्रक सौंपा,साथ ही साथ राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्रक सौंपा गया,

लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थापना को लेकर स्थिति साफ नहीं की गयी,और न ही जिलाधिकारी द्वारा महासमिति को बुला कर कोई बैठक की गई। जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है श्री गणपति पूजा महासमिति के मुख्य ट्रस्टी संजीव कुमार यादव ने कहा कि सभी दलों के राजनीतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं स्कूल कॉलेज खोल दिए गए हैं जौनपुर शहर में मोहल्ला सिपाह स्थित विशाल प्रदर्शनी मेला लगाया गया है, जहां पर प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में महिलाओं व बच्चों की भीड़ हो रही है,वहां पर कोविड प्रोटोकॉल का कोई पालन नहीं किया जा रहा है।

लेकिन श्री गणेश पूजा को लेकर स्थिति साफ नहीं की जा रही है जो कि दुखद है। महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि श्री गणेश प्रतिमा स्थापना व पूजा की अनुमति नहीं दी गई तो सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी तत्काल रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामे की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नियुक्त प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी मौके पर आ गए और पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की, इस पर महासमिति ने एक स्वर में सौतेले व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया एवं कहा कि जिलाधिकारी द्वारा बार-बार शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का हवाला दिया जा रहा है लेकिन शहर में हर तरह के कार्यक्रम एवं सिपाह में प्रदर्शनी मेला लगाया गया है,

जिसमें भारी संख्या में भीड़ हो रही है इसके लिए अनुमति किसने दिया व आम जनमानस के स्वास्थ से हो रहे खिलवाड़ के लिए जिम्मेदार कौन है, अपरजिलाधिकारी ने पत्रक लेते हुए कहा कि आपकी समस्त मांगो एवं समस्या से जिलाधिकारी महोदय को आज ही अवगत करा दिया जाएगा एवं जल्द से जल्द आप लोगों की एक बैठक बुलाकर स्थिति को साफ कर दिया जाएगा। इसी के साथ श्री गणपति पूजा महासमिति ने चेताया कि यदि 2 दिन में श्री गणेश पूजा की अनुमति नही मिलती एवं प्रदर्शनी मेला चलता रहा तो जनपद की समस्त पूजन समितियों के साथ कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठा जाएगा।

उक्त अवसर पर मुख्य संरक्षक पंडित अवधेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष संजय जांडवानी, अरशद कुरैशी, नवीन सिंह बसगोती, सोम कुमार वर्मा,मनोज मौर्या, दीपक जावा, लाल बहादुर यादव नेपाली, आनंद उपाध्याय,आदर्श श्रीवास्तव, बंटी अग्रहरी, केतन अस्थाना, रंजीत गुप्ता,गणेश वर्मा,धीरज सेठ, आकाश,राहुल सेठ, नितिन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Previous Post

ट्रक की चपेट में आने से स्‍कार्पियों सवार तीन लोगों की मौत

Next Post

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं रामशिरोमणि दूबे की मनाई गई पुण्यतिथि

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं रामशिरोमणि दूबे की मनाई गई पुण्यतिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं रामशिरोमणि दूबे की मनाई गई पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

June 6, 2026
गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

June 6, 2026
सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

June 6, 2026
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर परिश्रम संस्था ने वितरित किया साइकिल ट्राइसाइकिल

June 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

June 6, 2026
गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

June 6, 2026
सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

सफलता पाने के लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है- बबिता

June 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

पंचम रंग संस्थान की 30 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न, खुले मंच पर बिखरे ‘अभिनय के रंग’

June 6, 2026
गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गुज़र ताल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

June 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.