स्काउट गाइड जीवन जीने की कला सिखाता है
संकल्प सवेरा जौनपुर टी डी कॉलेज जौनपुर के उमानाथ सिंह स्टेडियम में बी.एड.विद्यार्थियों के पंच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड रोवर रेंजर का उद्देश्य युवकों को जीवन जीने की कला सिखाना है उनमें पूर्ण शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है जिससे वे अपनी क्षमताओं के द्वारा स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान कर सकें ।
शिक्षक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण द्वारा विद्यार्थी हस्तकला निर्माण समाज सेवा और विभिन्न कौशल के ज्ञान के साथ-साथ प्रतिदिन एक भलाई का कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय रोवर्स रेंजर्स जनपद संयोजक डॉ अजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के द्वारा के द्वारा हम स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठा सकते हैं ।
रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को मार्च पास्ट, गांठे बंधन, व्याख्यान ,पुल ,टेंट,प्राथमिक चिकित्सा, सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में जानकारी प्रदान किया जाएगा ।
उद्घाटन समारोह में डॉ सुधांशु सिन्हा , डॉ रीता सिंह, डॉ श्रद्धा सिंह,डॉ वंदना शुक्ला,डॉ गीता सिंह, श्री वैभव सिंह डॉ जयप्रकाश सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।प्रशिक्षक स्काउट गाइड श्री राकेश कुमार मिश्रा एवं अंबुज सिंह है












