सर्प दंश से बालक की मौत
संकल्प सवेरा खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार की रात में चारपाई पर सोते समय 7 वर्षीय बालक को सर्प ने डस लिया। रात में स्वजन शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर चले आये।
गाँव निवासी दिब्यांशू गौतम पुत्र सुरेश कक्षा दो का छात्र था। वह शाम को खाना खाकर छप्पर में खाट बिछाकर सो गया। रात में उसके पैर में सांप डस लिया। दर्द होने पर उसकी नींद खुल गई। उसने इसकी जानकारी घर वालो को दिया। टार्च जलाकर देखा गया तो सर्प भागता दिखा। स्वजन उपचार हेतु शाहगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।












