भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दुबाला का हुआ जोरदार स्वागत
जिले भर से बधाई देने पहुंचे सैकड़ों लोग पहुंचे
संकल्प सवेरा जौनपुर स्वागत से अभिभूत होकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मछलीशहर की जिलाध्यक्ष इन्दुबाला सिह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगी। कार्यकर्ताओं के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगी।
ग्राम सभा जेठपुर के प्रधान कुमकुम अनुराग सिंह के साथ सैकडो लोगो ने मछलीशहर की जिलाध्यक्ष इन्दुबाला सिंह का शॉल ओढ़ाकर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया आगे उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव मे प्रदेश में पार्टी की 300 से अधिक सीटे लाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप सभी को अभी से लग जाना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं से अलग है यह संदेश जनता में जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता का व्यवहार ऐसा हो कि जनता उसके व्यवहार से खुश हो।
गांव के विकास का लक्ष्य ही मेरी प्राथमिकता: कुमकूम अनुराग सिह

इस दौरान जेठपुरा महोत्सव कराकर सुखिर्यो में आये ग्राम प्रधान कुमकूम अनुराग सिह ने कहा मेरा प्रयास सदैव रहा है और रहेगा जेठपुरा गांव के विकास का लक्ष्य ही मेरी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में जेठपुरा ग्राम सभा जौनपुर के विकास का माडल बनेगा। आप को बतादू कि अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मछलीशहर की जिलाध्यक्ष इन्दुबाला सिह के नेतृत्व में ग्राम मे जेठपुरा महोत्सव का आयोजन किया गया जहा पर अपनी देश के संस्कृति का बचाने व लोग अपने संस्कृति को कैसे जिन्दा रखे इसका उदाहरण पेश किए जो पूरे जिले पर चर्चा का विषय बना रहा।












