• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

डॉक्टर केपी यादव का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करते बीता:अखिलेश यादव

Doctor KP Yadav's whole life was spent fighting against injustice: Akhilesh Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 5, 2021
in Jaunpur
0
डॉक्टर केपी यादव का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करते बीता:अखिलेश यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर (जौनपुर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार धर्मापुर क्षेत्र के उतरगांवा ग्राम में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर के पी यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि डॉक्टर केपी यादव जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करते बीता।

जीवन भर वे गरीबों, किसानों, नौजवानों, विद्यार्थियों, वंचितो, सामाजिक न्याय के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद करते रहे। जनहित के मुद्दों पर वे आगे बढ़कर मोर्चा संभालते थे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र के प्रखर समर्थक डॉक्टर केपी यादव ने हमेशा सत्ता के अहंकार को चुनौती दी। यूपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती को सीरगोर्धन बनारस आंदोलन के बल पराजित कर उन्होंने लोकतंत्र का नया इतिहास रचा था। सपा की सरकार में यूपी गो सेवा आयोग के अध्यक्ष रहते उन्होंने गांव-गरीब तक पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। वे जन्मजात विद्रोही थे।

जातीयता, साम्प्रदायिकता के खिलाफ थे। समाजवादी आंदोलन में उन्हें सपा के गार्जियन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कर्मपक्ष का प्रतिनिधि माना जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा डॉक्टर केपी दलितों एवं पिछड़ों के लिए समाज में गैरबराबरी, ऊंच नीच, छुआछूत तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई जीवन पर्यंत लड़ते रहे। केपी ने राजनीतिक संघर्ष को जहां वैचारिक स्तर पर धारदार बनाया वही विचार एवं व्यवहार से कार्यकर्ताओं को जोड़े रखा।

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के वर्करों को यूपी की तकदीर बदलनी है तो भारी बलिदानों के लिए तैयार रहना होगा। समाजवादियों को राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस चलानी चाहिए। सिर्फ नेताओं के भाषण सुन लेने भर से सामाजिक – आर्थिक परिवर्तन की राजनीति नहीं गरमाएगी ।

जनता भूख और भाजपा के झूठ की मार सहते- सहते सो गई है । जनता को जगाने की जरुरत है । यह काम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही करना है । भेदभाव के बारे में सोचोगे तो दिमाग गरम हो जायेगा , तब गरीबों, किसानों, छात्रों और नौजवानों की लड़ाई लड़ सकोगे।

Previous Post

किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हुई बल्कि बढ़ गए डीजल और पेट्रोल के दाम:अखिलेश यादव

Next Post

योग के क्षेत्र में युवा बनायें अपना कैरियर: भूपेंद्र योगी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
योग के क्षेत्र में युवा बनायें अपना कैरियर: भूपेंद्र योगी

योग के क्षेत्र में युवा बनायें अपना कैरियर: भूपेंद्र योगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.