• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera Logo
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

उत्तर भारतीय समाज बागी बन सकता है, पर बेईमान नहीं हो सकता : कृपाशंकर सिंह

उत्तर मुंबई आने वाले चुनाव में नंबर-वन होगी : मनीषा चौधरी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 5, 2021
in Desh-Videsh
0
उत्तर भारतीय समाज बागी बन सकता है, पर बेईमान नहीं हो सकता : कृपाशंकर सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तर भारतीय समाज बागी बन सकता है, पर बेईमान नहीं हो सकता : कृपाशंकर सिंह

अगर उत्तर भारतीय समाज एकजुट हो गया, तो भाजपा को मुंबई का महापौर बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती : कृपाशंकर सिंह

उत्तर मुंबई आने वाले चुनाव में नंबर-वन होगी : मनीषा चौधरी

– सूरज निकलेगा, अंधेरा छंटेगा और मुंबई मनपा में कमल खिलेगा : राजहंस सिंह

मुंबई,संकल्प सवेरा। अन्याय के खिलाफ बगावत करना हर इंसान का धर्म है। उत्तर भारतीय समाज भी बगी बन सकता है, परंतु वह कभी बेईमान नहीं हो सकता। महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह के इस ओजस्वी भाषण के बाद दहिसर (प.) में उत्तर भारतीय मोर्चे के चौपाल कार्यक्रम में पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दहिसर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन विधायक मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव और दहिसर विधानसभा क्षेत्र के उत्तर भारतीय मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष कनोजिया ने आयोजित किया था।

जिसमें विधायक मनीषा चौधरी, नगरसेवक जगदीश ओझा व कार्यकर्ताओं ने कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र भाजपा का उपध्यक्ष बनाए जाने पर भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर और परिश्रमी उत्तर भारतीय समाज का लाल गमछा देकर सम्मान किया।

इस चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने मुंबई मनपा में भाजपा का महापौर बनाने के रोडमैप का हल्का सा जिक्र करते हुए कहा, मुंबई के 227 वार्डों में से पिछले चुनाव में भाजपा ने 83 पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा 50 वार्ड ऐसे थे। जहां भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। कुछ वार्ड में भाजपा 50 वोट तो कहीं हजार-डेढ़ हजार वोटों के अंतर से हारी है। ये 50 वार्ड ऐसे हैं।

जहां उत्तर भारतीय समाज दो हजार, चार हजार और यहां तक की कुछ वार्डों में 10 हजार तक की संख्या में है। इसलिए यदि अगर उत्तर भारतीय समाज एकजुट हो गया, तो मुंबई में भाजपा को महापौर बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। इसके साथ ही कृपाशंकर सिहं ने कहा कि आर्टिकल 370 का विरोध करने वाले हिंदुस्तानी नहीं हो सकते।

उत्तर मुंबई आने वाले चुनाव में नंबर-वन होगी : मनीषा चौधरी
चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने कहा कि उत्तर मुंबई से भाजपा के इस वक्त 24 नगरसेवक हैं। भाजपा उत्तर मुंबई में आने वाले चुनाव में पूरी मुंबई में सर्वाधिक सीटें जीत कर नंबर-वन पर रहेगी। उन्होंने कहा कि एक बार मुंबई के लोगों और विशेषकर उत्तर भारतीयों ने यदि ठान लिया कि उन्हें जय श्रीराम की पार्टी चाहिए तभी भाजपा मुंबई मनपा चुनाव में 114 प्लस नगरसेवक जीताने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगी। भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि यदि वे चाहते हैं कि मुंबई का अगला महापौर उत्तर मुंबई से बने, तो वे ज्यादा से ज्यादा सीटें उत्तर मुंबई में जीताकर भाजपा को दें।

सूरज निकलेगा, अंधेरा छंटेगा और मुंबई मनपा में कमल खिलेगा : राजहंस सिंह

उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से मुंबई भर में आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि सूरज निकलेगा, अंधेरा छंटेगा और मुंबई मनपा में कमल जनता की ताकत से खिलेगा। इतना ही नहीं आने वाले वक्त में मुंबई मनपा में भाजपा का महापौर बनेगा।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और उत्तर भारतीय समाज से अपील की कि शिवसेना ने भाजपा के पीठ में छूरा घोंपने का जो काम किया है। उसके खिलाफ के गुस्से को 2022 के मनपा चुनाव में भाजपा के ईवीएम मशीन का बटन दबाकर निकालने का काम करें।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, चौपाल के संयोजक राजहंस सिंह, जिलाध्यक्ष गणेश गणनकर, नगरसेवक विद्यार्थी सिंह,

हरिश छेड़ा, जगदीश ओझा , जितेन्द्र पटेल, एड. जयप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत पांडे, दहिसर विधानसभा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, उत्तर भारतीय मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष कनोजिया और उत्तर भारतीय मोर्चा (मुंबई) के महामंत्री राम यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

जगदेव प्रसाद के विचार धाराओं पर काम करने की आवश्यकता: अरविन्द पटेल

Next Post

विजय कृष्ण त्रिपाठी को मिला हिंदी सेवी रजत सम्मान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
विजय कृष्ण त्रिपाठी को मिला हिंदी सेवी रजत सम्मान

विजय कृष्ण त्रिपाठी को मिला हिंदी सेवी रजत सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

November 1, 2025
अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

November 1, 2025
बदलापुर महोत्सव: कृपाशंकर सिंह ने राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल का किया स्वागत

बदलापुर महोत्सव: कृपाशंकर सिंह ने राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल का किया स्वागत

November 1, 2025
विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों में बढ़ती है वैज्ञानिक सोच: डा. गोरखनाथ पटेल

विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों में बढ़ती है वैज्ञानिक सोच: डा. गोरखनाथ पटेल

November 1, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

November 1, 2025
अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

November 1, 2025
बदलापुर महोत्सव: कृपाशंकर सिंह ने राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल का किया स्वागत

बदलापुर महोत्सव: कृपाशंकर सिंह ने राज्यपाल शिवप्रसाद शुक्ल का किया स्वागत

November 1, 2025
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

आई ट्रिपल ई स्थापना सप्ताह में छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

November 1, 2025
अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता तथा जौनपुर उप विजेता

November 1, 2025
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.