• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

लखनऊ में बुखार के मरीज़ बढ़ने से दहशत,50 की मौत

राजधानी में बुखार पीड़ितों की संख्या अचानक बढ़ने से चिंता बढ़ी है. फिरोज़ाबाद में बुखार को लेकर हालात गंभीर हैं क्योंकि मृतकों में बच्चे खासी संख्या में हैं. ​हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया था.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 3, 2021
in Uttar Pradesh
0
लखनऊ में बुखार के मरीज़ बढ़ने से दहशत,50 की मौत

(File Photo)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा लखनऊ/फिरोज़ाबाद. उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आगरा के नजदीकी इलाकों में बुखार का कहर टूटता दिख रहा है. स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि आंकड़े काफी डरावने दिख रहे हैं. फिरोज़ाबाद में बुखार से मौतों की संख्या एक सप्ताह में करीब 50 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 6 लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं. वहीं, लखनऊ में बुखार से पीड़ित 400 से ज़्यादा मरीज़ कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं. चिंता की बात यह भी है कि पीड़ितों में बच्चों की संख्या अच्छी खासी है. फिरोज़ाबाद में हाल में सीएमओ का ट्रांसफर किए जाने और एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम तैनात किए जाने के बाद अब 3 डॉक्टरों को सस्पेंड करने का कदम उठाया गया है.

फिरोज़ाबाद में 32 बच्चों की मौत!
डेंगू और वायरल बुखार से शहर में दहशत का माहौल बन गया है. फिरोज़ाबाद में जिस बुखार से पिछले एक हफ्ते में कम से कम 32 बच्चों की मौत हो जाने की खबर है, उसे डेंगू बताया जा रहा है. इस बुखार से कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि खबरों में मौत का यह आंकड़ा 47 और 60 तक भी बताया जा रहा है. बुधवार रात चार लोगों और गुरुवार को दो बच्चों की मौत से यह आंकड़ा गंभीर होता जा रहा है

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की पुष्टि के हवाले से खबर है कि फिरोज़ाबाद मेडिकल कॉलेज में 285 बच्चों समेत कुल 375 बुखार पीड़ित मरीज़ों का इलाज चल रहा है. कुछ ही दिन पहले यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर आए थे और अस्पतालों में जाकर बच्चों का हाल जाना था. उस समय उन्होंने विभाग को संबंधित निर्देश भी दिए थे. इसके बाद बावजूद यहां हालात बेकाबू दिख रहे हैं. जिला मजिस्ट्रेट चंद्रविजय सिंह ने लापरवाही के आरोप में यहां तीन डॉक्टरों को सस्पेंड भी किया

लखनऊ में कम संजीदा नहीं हैं हालात
उप्र की राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 40 बच्चों के साथ ही कुल करीब 400 मरीज़ भर्ती हुए हैं, जिन्हें बुखार की शिकायत है. खबरों की मानें तो यहां ओपीडी में 20 फीसदी केस बुखार, सर्दी और कंजेस्शन संबंधी आ रहे हैं. बलरामपुर अस्पताल, लोहिया अस्पताल और सिविल अस्पताल में खासी संख्या में ऐसे मरीज़ पहुंच रहे हैं. यह भी बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते की तुलना में इन केसों में 15 प्रतिशत का इज़ाफा हो गया है.
बुखार से अनजाना डर फैल रहा है क्योंकि इस बुखार को पुख्ता ढंग से समझा नहीं जा सका है. फिरोज़ाबाद में जहां स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू मान रहा है तो लखनऊ में डॉक्टर इसे मौसमी फ्लू बता रहे हैं. आगरा के संभागीय आयुक्त अमित गुप्ता ने फिरोज़ाबाद में एक हफ्ते में 40 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिक लक्षण डेंगू जैसे दिखे हैं. वहीं लखनऊ में डॉक्टरों का कहना है कि वायरल फीवर व इससे जुड़ी अन्य शिकायतों के मामलों में 20 फीसदी इज़ाफा दिखा है तो डेंगू के सिर्फ तीन मरीज़ अस्पतालों में हैं

Previous Post

काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव को लगा 56 भोग

Next Post

बिना भेद-भाव के योजनाओ का लाभ प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुँचाने सरकार दृढ़ संकल्पित

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सर्प के दंस से 6 वर्ष की बच्ची की मौत

बिना भेद-भाव के योजनाओ का लाभ प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुँचाने सरकार दृढ़ संकल्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

जौनपुर में सड़क दुघर्टना में पांच लोगों घायल दो की मौत

August 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं: कृपाशंकर सिंह

August 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.