सपा की सरकार बनानें के लिए लग जाये कार्यकता :प्रमोद यादव
संकल्प सवेरा,जफराबाद।लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता पूरी ताकत समाजवादीपार्टी की सरकार बनवाने के लिए लग जाये।यह बातें रविवार को नगर पंचायत कस्बे में स्थित समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय में लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक मे बोलते हुए लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी गरीब विरोधी सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाना है।जनता अब अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की तैयारी कर चुकी ह।कार्यक्रम को लोहियावाहिनी के प्रदेश सचिव अमित यादव,समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष डॉ सरफराज खान ,जमाल हाशमी ने भी सम्बोधित किया।
अध्यक्षता लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप मौर्य तथा संचालन जमाल बाबू ने किया।
इस मौके पर महमूद अंसारी,रविरंजन यादव,साहुल यादव,यासीन अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
	    	 
                                












