भाजपा कैम्प कार्यालय पर किसान मोर्चा, युवा मोर्चा
अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष गण का किया गया स्वागत
संकल्प सवेरा,जौनपुर।
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि हर गांव में किसान मोर्चा की कमेटी गठित की जाएगी यह कमेटी, देश की विपक्षी दलों एवं विदेशी कम्पनियों के गठजोड़ से किसानों को गुमराह करने के षणयंत्र का जवाब देंगी।
उन्होंने कहा कि अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी औऱ जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंप कर भाजपा ने मेरा गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की मंशा है कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तो किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाए, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा सरकार ने किसानों के हित में दूरगामी परिणाम वाले निर्णय एवं कार्यक्रम बनाए हैं लेकिन कुछ विरोधी दल और विदेशी कम्पनियों के एजेंट किसानों को गुमराह कर रहे हैं
उनकी कोशिश किसानों को नीतियों की सही जानकारी के साथ इन षणयंत्र से उपजे भ्रम को दूर करने की होगी। खुटहन की मण्डल अध्यक्ष के रूप में अपने सफर की शुरूआत करने वाले नरेन्द्र उपध्याय ने जिला कार्यसमिति सदस्य होते हुये उनका किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर नियुक्ति हुई, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उनको माल्यर्पण कर मुँह मीठा कराया और नये दायित्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि नरेंद्र उपाध्याय के नेतृव में किसान मोर्चा जौनपुर में अच्छा कार्य करेगी और किसानो के हित में बराबर कुछ अच्छा करने की सोचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी ने जिलाध्यक्षों की सूची घोषित कर दी, प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुर जिले में नियुक्त जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह पर विश्वास जताते हुए दोबारा कमान सौंपी है, सूची आते ही जिलाध्यक्ष समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी,
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष को बधाई दी नव मनोनीत भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने कहा कि बीते कार्यकाल में जो काम किए हैं उससे बेहतर दायित्व निर्वहन करने की कोशिश करूंगा और प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व ने जो हमारे ऊपर विश्वास कर दोबारा कमान सौपी है उसका मैं बखुबी निर्वहन करूँगा।
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज का स्वागत जिला कैम्प कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका निर्वाहन वह पूरे ईमानदारी से करेंगे, केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे लोग मिलकर काम करेंगे,
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए कई अहम योजनाओं की शुरूआत की है उसके प्रति लोगों के बीच जाकर जागरूक किया जायेगा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि अजय सरोज के बनाये जाने से अनुसूचित जातियों के बीच पार्टी के बीच पैठ बढ़ेगी।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, उमाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह,
विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, अवनीश यादव, हर्ष मोदनवाल, वटेश्वर सिंह, नरेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल, अजय यादव, अजीत सिंह, गोलू राय, शौरभ सिंह, शिवम पाण्डेय, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहें।