• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

रामभक्त कल्याण के लिए CM योगी ने नहीं ली एक भी झपकी

CM Yogi did not take a single nap for the welfare of Ram Bhakt

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 23, 2021
in Uttar Pradesh
0
रामभक्त कल्याण के लिए CM योगी ने नहीं ली एक भी झपकी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस जीवटता व कर्मठता के साथ राम के अनन्य भक्त के लिए बिना झपकी लिए लखनऊ से अलीगढ़ तक खुद कमान संभाली, वो वास्तव में किसी साधारण मानव के लिए संभव नहीं।

मुख्यमंत्री होते हुए भी उन्होंने न प्रोटोकाल देखी, न ही अपना कद। कल्याण के लिए वे जिस तरह अस्पताल से लेकर घर व घर से विधानसभा एवं अलीगढ़ तक जिस मुस्तैदी से डटे रहे वो हर किसी भाजपा कार्यकर्ता के साथ प्रदेश की जनमानस के दिल को छू गया। वो हर जगह डटे दिखे।

उन्होंने कहीं भी कल्याण के पार्थिव शरीर को अपनी कमी महसूस नहीं होने दी।
इससे पहले शनिवार देर शाम सीएम योगी दो बार कल्याण सिंह के घर गए। उसके पहले योगी कई बार कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआई अस्पताल गए थे। उन्होंने कल्याण सिंह के गुजर जाने के बाद मंत्रियों की ड्यूटी तक लगाई। खुद भी व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

सीएम योगी ने शनिवार रात 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई। फिर रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कल्याण सिंह के घर मॉल एवेन्यू पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के दिल्ली जाने के बाद सीएम योगी फिर से कल्याण सिंह के घर पहुंचे।

जहां से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए यूपी विधानमंडल और पार्टी कार्यालय लाया गया। योगी उस दौरान दोनों जगह की व्यवस्था की देखरेख करते नजर आए। रविवार शाम एयर एंबुलेंस से कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अतरौली लाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे।

अलीगढ़ पहुंचकर सीएम योगी ने अहिल्या बाई स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। वे दिनभर स्टेडियम में ही पूरी टीम के साथ बैठ कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को समय-समय पर निहारते रहे। एक रामभक्त का जाना, दूसरे रामभक्त के लिए कितना करुणामयी होता है यह योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने बता दिया। अयोध्या में राम मंदिर मूर्त रुप तो नहीं ले सका है,

लेकिन राम मंदिर का काम शुरु हो गया है और भगवान राम तंबू से निकलकर चांदी के पालने में विराजमान हो गये हैं। कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा यही थी कि उनके जीते जी राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाये, जो हो भी गया। उनकी अंतिम इच्छा यह भी थी कि उनके रग-रग में भाजपा है और मरने के बाद भी भाजपा के झण्डे में लिपटकर ही उनकी अंतिम यात्रा निकले। इन्ही इच्छाओं को मूर्त रुप देने में योगी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन से लेकर अंतिम संस्कार तक मुख्यमंत्री योगी ने जितना समय व जिन तैयारियों को पूर्ण कराया है वो आने वाली पीढ़ियों के लिए भाजपा में मील का पत्थर साबित होगी। ऐसी उम्मीद शायद जीते जी कल्याण सिंह को भी नहीं रही होगी,

जितना योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन के बाद कर दिखाया। योगी के इसी रामभक्त के प्रति श्रद्धा की चर्चा आम आदमी भी कर रहा है।

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्रोत रहेंगे:अमित शाह

Next Post

हद है:जौनपुर में लखपति किसान भी बने गरीब-ले रहे मुफ्त में गेहूं और चावल

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में  20 मई से शुरू होगा मुफ्त गेहूं चावल का वितरण

हद है:जौनपुर में लखपति किसान भी बने गरीब-ले रहे मुफ्त में गेहूं और चावल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.