डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण दिया निर्देश
संकल्प सवेरा जौनपुर सिद्धिकपुर का निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने गुरुवार को अपराहन निरीक्षण किया और काम में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान गुणवत्ता को लेकर भी उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सुधार लाने की नसीहत दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गुरुवार को अपराहन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य प्रगति को देखा। जिसमें ओपीडी आवासीय परिसर लैब क्लासरूम समेत करीब आधा दर्जन भवनों का निरीक्षण किया और स्लो स्पीड से चल रहे काम देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने काम मे तेजी लाने में निर्देश दिया। उन्होने एलोपी भवन के फिनिशिंग में और गुणवत्ता लाने को कहा।
इस दौरान टाटा निर्माण एजेंसी एचआर को उन्होंने निर्देश दिया कि इस महीने के अंत तक काम पूरा नहीं हुआ तो एक्शन लिया जायेगा । किसी भी हाल में काम पूरा कराया जाए ।इस दौरान एजेंसी के एचआर ने निर्माण सामग्री के आने में समस्या गिनाई, जिस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की ,सहयोग के लिए जोर दिया। इस अवसर पर निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों को काम में सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया।












