31 अगस्त 2021 तक हो रहा है ग्रामवार 63 कालम का सर्वे सट्टा प्रदर्शन
कृषक अपने सट्टे मे त्रुटियों का करा सकते है संशोधन
आनलाईन घोषणा पत्र न भरने पर कृषक का सट्टा नहीं होगा संचालित
31 सितम्बर 2021 तक आनलाईन आवेदन कर बन सकते है समिति सदस्य
संकल्प सवेरा जनपद में 08 अगस्त 2021 से ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य गाँव-गाँव जाकर गन्ना पर्यवेक्षक एवं चीनी मिल के मोटीवेटर कर रहे है। 63 कालम पर गन्ना कृषकों को सर्वेक्षण एवं सट्टे से संबंधित जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम 31 अगस्त 2021 तक चलेगा। जिस कृषक का सर्वे छूट गया हो या अन्य सर्वेक्षण संबंधित कठिनाई हो यथा मोबाईल नं. गलत हो, खाता नं. न फीड हो, प्लाट के पौधा/पेड़ी का गलत अंकित होना आदि कोई भी कमी को मौके पर ही ठीक करवा लें। कृषकों को इसकी एक प्रति भी दी जायेगी
, सन्तुष्ट होने पर कृषक अपना हस्ताक्षर अवश्य करें। ध्यान रहे चीनी मिल प्रारम्भ होने के उपरान्त संशोधन नहीं किया जायोगा। जिन कृषकों ने अब तक आनलाईन घोषणा-पत्र न भरा हो वह आनलाईन घोषणा-पत्र अवश्य भरें अन्यथा सट्टा संचालित नहीं होगा।
ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ना बोया है 30 सितम्बर 2021 तक समिति के सदस्य बन आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु गन्ना विकास परिषद शाहगंज या अपने गन्ना पर्यवेक्षक से सम्पर्क करें।












