महिलाओं ने शोहदों को दी खुली चुनौती ,कहा कि , आओ छेड़ो , दो मारुंगी
डा. अंकिता राज की डाक्यूमेंट्री ‘आओ छेड़ो ,दो मारुंगी ’ की हुई स्क्रीनिंग बढा़ महिलाओं का हौसला ।
संकल्प सवेरा,जौनपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में बेसिक शिक्षा विभाग व आकांक्षा समिति के संयुक्त प्रयास से नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इस मौके आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा. अंकिता राज द्वारा नारी के सुरक्षा,सम्मान, व स्वावलंबन की दिशा में बढ़ावा देने के लिए लिखे गीत ’ आओ छेड़ो ,दो मारुंगी ‘ पर बनी मिनी डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग का प्रदर्शन भी किया गया । सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के प्रति उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को जागरुक करने का भरपूर प्रयास किया गया ।
महिलाओं व किशोरियों ने भी अपने अपने ढ़ग से गीत, संगीत, युद्ध कला कौशल का प्रदर्शन कर साबित करने की कोशिश किया कि महिलाऐं अब अबला नहीं हैं , बल्कि साहसी ,निडर, और स्वावलंबी बन रहीं हैं । महिलाओं को कमजोर समझने वालों की अब खैर नहीं । महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले संभल जायें नहीं तो महिलाओं ने शोहदों को खुली चुनौती है दे रखी है कि “आओ छेड़ो ,दो मारुंगी ।
इस मौके पर मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ कादिर खान,पत्रकार राजेंद्र सिंह, डा.मनोज वत्स, विद्याधर राय, प्राचार्य डा. रूबी राय, रवि सिंह, डा.संदीप पाण्डेय , अमित गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, अरविंद सिंह,अनिल गुप्ता,प्रीती गुप्ता,उर्वशी सिंह, सलमान शेख , संजीव साहू, सहित डाक्यूमेंट्री टीम के कलाकार वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे । सभी के प्रति आभार बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने ज्ञापित किया ।












