• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera Logo
No Result
View All Result
Home Jaunpur

राह सूनी मगर गुनगुनाते चलों:डा श्रीपाल सिंह “क्षेम”

सौन्दर्य और श्रृंगार के कवि थे डा श्रीपाल सिंह क्षेम 

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 12, 2021
in Jaunpur, Life Style
0
पढ़िए साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम के जीवन से जुड़ी खास बातें | जन्म दिवस 02 सितंबर पर विशेष

साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम फाइल फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राह सूनी मगर गुनगुनाते चलों:डा श्रीपाल सिंह “क्षेम”

सौन्दर्य और श्रृंगार के कवि थे डा श्रीपाल सिंह क्षेम
राजेश मौर्या
संकल्प सवेरा जौनपुर। एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो, शूल बनकर ठहरना नहीं जिन्दगी, मै गीत रचूं अगवानी में, तथा पांव में हो थकन अश्रु भीगे नयन, राह सूनी मगर गुनगुनाते चलों जैसे सैक़ों सुप्रसिद्ध गीतों के रचनाकार साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम का जन्म दो सितंबर सन् 1922 में, जनपद मुख्यालय से लगभग दस किमी पश्चिम बशारतपुर गांव में हुआ था। इनके पिता स्व. लक्ष्मीशंकर सिंह एक किसान थे।

अपनी प्राथमिक शिक्षा एक आंचलिक विद्यालय में प्राप्त करने वाले क्षेम ने माध्यमिक शिक्षा राजकालेज से प्रा की। उन्होंने उच्च शिक्षा भारत वर्ष के ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रहण की। इलाहाबाद उन दिनों साहित्य एवं संस्कृति का केन्द्र था। छायावादी कविता का उस समय स्वर्णयुग चल रहा था तो नयी कविता भी प्रचलन में आ चुकी थी।

जयशंकर प्रसाद, सुमित्रा नन्दन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला तथा महादेवी वर्मा छायावादी कविता के स्तं थे। निराला ने छंद मुक्त कविता का सूत्रपात किया। इनके परवर्ती कवियों डा. धर्मवीर भारती, विजय देव नारायण साही, डा. जगदीश गुप्ता परिमल नायक साहित्यिक संस्था से जुड़े  थे । डा.क्षेम भी परिमल के एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। नयी कविता के कवि गीतों से अलग हटकर छंद मुक्त एंव अतुकांत कविताओं को साहित्य में स्थापित कर रहे थे। उन दिनों डा. शंम्भूनाथ सिंह एंव साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम  अपने हृदयस्पर्शी गीतों के माध्यम से गीत को साहित्य में स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। डा. क्षेम ने छंदों के माध्यम से कृष्ण द्वैपायन जैसे कालजयी प्रबंध काव्य की रचना की।

डा. क्षेम अपनी कविताओं के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने- नीदियां घरों से देखो धूपिया मुंडेरा है, जभी से जागो रे भाई तभी से सवेरा है जैसे गीतां मे किसानों की समस्याओं के साथ साथ देश की समस्याओं का कुशलतापूर्वक चित्रण किया है। धुंधला उजाला है कि काली उजियारी है। देश के सितारों बलिहारी, बलिहारी है प जैसे गीतों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की भूमिकाओं पर भी प्रश्न चिह्न लगाया है। उनकी रचना-नाव पतझार से तो बचा लाये हम, अब किनारों से बच जाये तो जानिए।। वर्तमान राजनीति पर एक करारा व्यंग्य है। डा. क्षेम की कविताओं में श्रंगार की अनुपम छटा देखने को मिलती है।

file photo

सौन्दर्य एंव श्रृंगार उनकी कविता का मूल तत्व है। कृष्ण द्वैपायन महाकाव्य श्रृंगार रस की धारा प्रवाहित हुयी है। छायावादी काव्य में जहां प्रकृति का मानवीकरण हुआ है वहीं डा. क्षेम ने मानव का प्रकृतिकरण करते हुए अपनी काव्य प्रतिमा का लोहा मनवाया है। उदाहरण स्वरूप निमलिखित पंक्तियां अवलोकनीय है। जकूल में है छविधार कसी, कच राशि, शिवाल सी भा रही है। कटि मूल में फूल की झालरि तो, मुख-कंज से भृंग उ़ा रही है।। हर अंग, अनंग के घाट बने, मन तीर्थ बनी लहरा रही है। लगता युग कोक-विशोक किये, नदी ऊपर से नदी जा रही है।। नीलम तरी, ज्योति तरी, जीवन तरी, संघर्ष तरी, रूप तुम्हारा-प्रीति हमारी, राख और पाटल, रूपगंधा, गीत गंगा, अन्तर्ज्वाला, गीत जनके, मुक्त गीतिका, मुक्त कुन्तला,आदि डा0क्षेम की गीत प्रगीत काव्य कृतियॉ है। कविता के साथ-साथ समीक्षा के क्षेत्र में भी डा0क्षेम का योगदान उल्लेखनीय है। छायावाद के गौरव-चिन्हन,छायावाद की काव्य साधना कृतियां ने इनके समीक्षक स्वरूप को उजागर किया है।

डॉ श्रीपाल सिंह क्षेम की कुछ प्रेरक पंक्तिया।
राष्ट्र की रागिनी वंदन से कम नही होती।
जन्म की भूमि भी नन्दन से कम नही होती।
आओ चुटकी से उठा माथ से लगा ले हम।
देश की धूल भी चन्दन से कम नही होती।

नाव तूफान से तो बचा लाये हम।
अब किनारो से बंच जाय तो जानिये।
धार मझधार तो है अपने जाने हुए ।
कर्ण धारो से बंच जाय तो जानिये।

गीत के प्रति समर्पण।
कुछ रीते कुछ अनरीतो में।
कुछ दिन बीत गये मीतो में ।
मेरे तो उतने ही दिन थे।
जितने बीत गये गीतो में।

संकल्प सारे बिखर गये होते।
शिखर से पांव मेरे उतर गये होते।
गीत मेरे न बचाते मुझको।
तो हम कब के मर गये होते।

जीवन दर्शन से सम्बंधित पंक्तिया।
एक पल ही जियो फूल बनकर जियो।
शूल बनकर ठहरना नही जिन्दगी।
एक पल ही जियो गीत बनकर जियो।
अश्रु बनकर बिखरना नही जिन्दगी।

पांव मे हो थकन , अश्रु भींगे नयन।
राह सूनी मगर गुनगुनाते चलो
यन्त्र सा यह न मानव रहो है कभी।
यन्त्र सा फिर न मानव रहेगा कभी।
फूल बनकर कहानी कहेगा कभी।
इसलिए प्रीति के स्वर बिखेरो यहॅ।
प्यार की चांदनी मे नहाते चलो।

श्रंगार
सोयी आग दहक जायेगी।
मन की नींद बहक जायेगी।
त्ुम कस्तुरी केश न खोलो।
सारी रात महक जायेगी।

जग कहता है तुम्हे निहारा मैने पाप किया।
मै कहता बस उतने ही क्षण मेरा पुण्य जिया।
यह शाप-ताप यह पुण्य अपने भावांे की एक माप।
अपना मन मानस निर्मल हो सौ चॉंद नहाये पानी मे।
मै गीत रचॅू अगवानी में।।

कुछ अंधेरे तो टल गये होते।
पॉव आगे निकल गये होते।
दीप सचमुच मे दीप होते तो।।
दीप से दीप जल गये होते।।

बरसे बादल सा मन निथर जाता।
सारा संकल्प ही बिखर जाता।।
पानी ऋंगार का चढा जब भी।
पानी तलवार का उतर जाता।।

जभी से जगो रे भाई।
नीदिया घरो में झांके,धूपिया मुडेरा है।
जभी से जगे रे भाई,तभी से सबेरा है।।
कुर्सियो के स्वाद जागे,सौ-सौ उन्माद जागे।
बर्बरो की लूट औ,आतंकियो का फेरा है।।
जभी से जगे रे भाई,तभी से सबेरा है।।
कैसी-कैसी अनरीति,पेैसो पर बकी है प्रीति।
सत्तावलाली राजनीति , बाट रही हिंसा-भीति।
मुल्ला भी डकैती डाले,सन्त भी लूटेरा है।
जभी से जगे रे भाई,तभी से सबेरा है।।
नाग ये विवेकहीन,नाच रहे पराधीन,
कोई फॅूकता है बीन,पाक हो या चीन।
पर्दे के पीछे छिपा दूर का सपेरा है।
जभी से जगे रे भाई,तभी से सबेरा है।।

रचना लोक एवं उपलब्धिया
काब्य-
कृष्ण द्धैपायन
एक वैचारिक महाकाव्य।
जीवन-तरी,नीलम,ज्योति एवं संघर्ष,नीलम तरी,ज्योति-तरी,संर्घष तरी,अन्तर्धान-काव्य,गीत संग्रहो का एकत्र
संकलनः-
रूप तुम्हारा -प्रीति हमारी,राख और पाटल,मुक्त कुन्तला,रूपगन्धा,गीत गंगा,अन्तर्ज्वाला,मुक्ति-गीतिका,गीत-जीवन के ,पराशर के सत्यवती,जन-गीत,

गद्य- छायावाद की काव्य-साधना,छायावाद के गौरव-चिन्ह,छायावाद की लोकतांत्रिक पृष्ठभूमि,।

पुरस्कार-सम्मान।
साहित्य महारथी,हिन्दी-सेवा संस्थान,प्रयाग।
मैथिली शरण गुप्त-पुरस्कार,प्रा0हि0सा0सम्मेलन,कानपुर-अधिवेशन।
साहित्य-वाचस्पति,अखिल भारतीय हि0सा0सा0 प्रयाग इलहाबाद।
राख और पाटल गीत -संग्रह,पूर्व हिन्दी समिति उत्तर प्रदेश लखनउ।
छायावाद की काव्य साधना, पूर्व हिन्दी समिति उत्तर प्रदेश लखनउ।
रघुराज पुरस्कार,समीक्षा,पूर्व विन्ध्य प्रदेश शासन।
पूर्वांचल रत्न,बीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्व विद्यालय जौनपुर।
ठा0गोपाल शरण ंिसह प्रथम काव्य-पुरस्कार नयीगढी रीवॉ।
साहित्य भूषण हिन्दी संस्थान उत्तर प्रदेश।
मधुलिमये पुरस्कार हिन्दी संस्थान उत्तर प्रदेश लखनउ।

Previous Post

श्रीप्रकाश सिंह “प्रधानाध्यापक” आदर्श प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूँ प्रथम रामनगर जौनपुर की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Next Post

चोरों ने किया एक लाख चालीस हजार का सामान पार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चोरों ने किया एक लाख चालीस हजार का सामान पार

चोरों ने किया एक लाख चालीस हजार का सामान पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

July 13, 2025
रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

July 13, 2025
जौनपुर पत्रकार संघ ने क्षेम उपवन में किया पौधरोपण

जौनपुर पत्रकार संघ ने क्षेम उपवन में किया पौधरोपण

July 13, 2025
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के संघर्ष की पुकार…… डॉ आशुतोष त्रिपाठी

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के संघर्ष की पुकार…… डॉ आशुतोष त्रिपाठी

July 13, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

July 13, 2025
रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

July 13, 2025
जौनपुर पत्रकार संघ ने क्षेम उपवन में किया पौधरोपण

जौनपुर पत्रकार संघ ने क्षेम उपवन में किया पौधरोपण

July 13, 2025
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

गिरीश चन्द्र यादव ने चौकियां माता धाम तक सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

July 13, 2025
रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

रात चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का सफ़ाया

July 13, 2025
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.