• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सीएचसी मड़ियाहूं में जन्म लेने वाली दो बेटियों के माता-पिता सम्मानित

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज और सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने दिया गिफ्ट हैंपर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 11, 2021
in Jaunpur
0
सीएचसी मड़ियाहूं में जन्म लेने वाली दो बेटियों के माता-पिता सम्मानित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter
सीएचसी मड़ियाहूं में जन्म लेने वाली दो बेटियों के माता-पिता सम्मानित

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज और सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने दिया गिफ्ट हैंपर

माहवारी के समय की साफ-सफाई हेपेटाइटिस, एचआईवी आदि बीमारियों से बचाएगी – डॉ दिवा
संकल्प सवेरा, जौनपुर ।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में बरसठी ब्लाक के लखनपुर भउरस गांव की गुड़िया देवी और ओम प्रकाश तथा मड़ियाहूं ब्लाक के बंसदेव पट्टी की सोनी पाल और अजीत पाल को बेटी पैदा हुई। दोनों ही बेटियों के माता पिता को आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज तथा मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं हाईजेन बर्ग शिक्षण सेवा संस्थान मड़ियाहूं में हुई गोष्ठी में दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई का महत्व बताया गया साथ ही दैनिक दिनचर्या के कारण होने वाले रोगों से अपना बचाव करने के बारे में जानकारी दी गई।

गोष्ठी में सीएचसी मड़ियाहूं की डॉ दिवा त्यागी ने माहवारी के समय की जाने वाली साफ-सफाई का महत्व बताया। उन्होंने कहा माहवारी के समय नैपकिन बदलने के बाद उसे डस्टबिन में डालना जरूरी है। नैपकिन बदलने के बाद हाथों का धुलना चाहिए। माहवारी के समय उपयोग किए कपड़े या सेनेटरी पैड को टीशू पेपर या पालिथिन में ही रखना चाहिए। यदि कपड़ा इस्तेमाल कर रहे हैं तो कपड़े को साबुन से धोने, धूप में सुखाने और प्रेस करने के बाद ही उपयोग करें। पैड बदलने के बाद नीचे के हिस्से को हमेशा सूखा रखें। दिन में दो या तीन बार पैड बदलें। यदि इतनी साफ-सफाई कर ली तो समझिए कि आप हेपेटाइटिस, एचआईवी, यूटीआई संक्रमण, यौन सम्पर्क तथा फंगस संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बच गए।

सीएचसी मड़ियाहूं के ही डॉ दीप ने कहा कि दैनिक जीवन में खानपान और व्यायाम मात्र से कई बीमारियां दूर भगाई जा सकती हैं। इसलिए जंक फूड का कम से कम सेवन करें। खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें। रोज कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें। व्यायाम में भी सबसे जरूरी दौड़ है। रात में 7-8 घंटे की नीद लें। तनाव से दूर रहें। इन सावधानियों से रक्तचाप और मधुमेह नियंत्रित रहेगा।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ जीएस लक्ष्मी ने शिशु स्तनपान की मां और शिशु के जीवन में उपयोगिता बताई। उन्होंने शिशु को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान कराने पर जोर दिया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के पक्ष में एक से बढ़कर एक तर्क दिए। और माताओं को बहू से कभी बेटा ही पैदा करने के लिए दबाव न डालने को कहा। बेटियों को भी नसीहत दी कि इन सबका मतलब यह कतई नहीं है कि बेटियां खाना न बनाएं और मां के कामों में सहयोग न करें।

वहीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज ने अपनी बेटियों के पैदा होने पर सास-ससुर और जेठ के खुशी जताने और लड्डू बंटवाने की बात बताकर बेटियों का महत्व रेखांकित किया साथ ही बताया कि साफ-सफाई कैसे घर का बजट संभालने में योगदान देती है और फालतू की परेशानियों से मुक्त रखती है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ राजीव कुमार ने गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताई। उन्होंने इसके लिए मान्यताओं आदि को दोषी ठहराया। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों के शिशुओं के लिंग निर्धारण की जांच को गैर कानूनी बताया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने वन स्टाप सेंटर, जीरो ग्राउंड रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी जबकि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बताया कि 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 नम्बर का दैनिक जीवन में क्या उपयोग है।

कार्यक्रम को प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ एमएस यादव, स्कूल के प्रबंधक राहुल पांडेय तथा महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह उपस्थित रही।

Previous Post

UP में शनिवार की बंदी खत्म, 1 सितंबर से शुरू हो सकते हैं कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल

Next Post

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

September 29, 2026
कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई। 🎉

अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह

September 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

September 29, 2026
कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

September 26, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

पेंशनर्स का आक्रोश: देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की विभेदकारी नीतियों का किया विरोध

September 29, 2026
कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल

September 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.