विकास के नाम पर हो रही खानापूर्ति
सकलडीहा (चंदौली) जनपद न्यायालय के निर्माण को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं का मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समर्थन दिया।
संकल्प सवेरा,सकलडीहा (चंदौली) : जनपद न्यायालय के निर्माण को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं का मंगलवार को सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समर्थन दिया। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार और उनके अधीनस्थ अधिकारियों की आलोचना की। आरोप लगाया सरकार हवा-हवाई विकास के दावे कर रही है।
सरकार की नीतियों से अधिवक्ता से लेकर आम जनता परेशान हैं। तहसील से लेकर थानों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महामंत्री अजय कुमार रंजन ने कहा कि सरकार को जगाना पड़ेगा।
जनपद के निर्माण को वर्षो बीत गए लेकिन विकास के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, नितिन तिवारी, अतुल तिवारी, आलोक पांडेय, संजय सिंह, नरसिंह, गुड्डू सिंह व रामराज यादव सहित अन्य उपस्थित थे।