शुभम यादव बने चैंपियन एक बार फिर जौनपुर जिले का नाम रोशन किया
संकल्प सवेरा केराकत, जौनपुर। शुभम यादव अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ग्राम सिहौली के मूल निवासी हैं फरीदाबाद मे चल रहे रहे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुभम यादव ने
जीत हासिल की इस टूर्नामेंट में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और भी बहुत से राज्यों से लोग खेलने आए थे जिसमें शुभम यादव का फाइनल हरियाणा के साहिल और गौतम से था जिसमें शुभम यादव और शुभम भट्ट ने सीधे ही सेट में 21-16, 21-17 उनको मात दी शुभम ने बताया कि मुझे ऐसे ही दिन प्रतिदिन मेहनत कर और आगे बढ़ते रहना है अपने जिले और प्रदेश का नाम पूरे दुनिया में रोशन करना है
खिलाड़ी शुभम यादव ने जीतने पर सबसे पहले रात 11:00 बजे अपने पिता देवेंद्र प्रताप एडवोकेट को फोन से बताया यह खबर सुनते ही परिवार में खुशी का माहौल है शुभम का सपना है वह 2024 में पैरिस में होने वाले ओलंपिक गेम में अपने देश के लिए खेले और गोल्ड मेडल जीते टोक्यो 20-20 में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को शुभम ने बहुत बधाई दी और बोला की सबको अपने लक्ष्य पर यूं ही डटे रहना चाहिए जिससे एक न एक दिन आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेंगे












