• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

खेतासराय पुलिस से पशु तस्करों की मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, चार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

तस्करों की फायरिंग में एक सिपाही की बांह छीलते हुए गोली हुई पारट्रक समेत दो दर्जन गोवंश,

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 9, 2021
in Jaunpur
0
खेतासराय पुलिस से पशु तस्करों की मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, चार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

खेतासराय पुलिस से पशु तस्करों की मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली, चार कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

तस्करों की फायरिंग में एक सिपाही की बांह छीलते हुए गोली हुई पारट्रक समेत दो दर्जन गोवंश,

तमंचा कारतूस पुलिस ने मौके से किया बरामद

संकल्प सवेरा जौनपुर। जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में खुटहन रोड पर बारा मोड़ के पास रविवार की रात्रि पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई। तस्करों द्वारा फायरिंग में एक कांस्टेबल की बांह को छीलते हुए गोली निकल गई। घायल पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तस्करों के पास से पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 24 गोवंश और तमंचा कारतूस बरामद किया है।

शाहगंज तहसील के तेजतर्रार डिप्टी एसपी अंकित कुमार के अनुसार बीती रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक प्रतिबंधित गोवंश लेकर बिहार जाने के लिए खुटहन की तरफ से खेतासराय की ओर आ रही है। इस पर खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने पुलिस की अलग अलग पार्टी बनाकर खुटहन रोड पर ट्रक रोकने के लिए घेराबंदी की। कलापुर मोड़ पर पुलिस पार्टी द्वारा ट्रक रोकने पर ड्राइवर द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। यहां से बचकर निकले ट्रक को बारा मोड़ पर दूसरी पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी में ट्रक को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन अपने को पुलिस से घिरा देख ट्रक धीमा करने पर ट्रक से कूदकर भागे पशु तस्करों में से एक ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। गोली कांस्टेबल छट्ठू यादव के बायी बांह को छीलती हुई निकल गयी। जिससे वह बाल बाल बच गए। जबाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायर किया। जिसमें एक गोली तस्कर अखिलेश यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज के बाएं घुटने में लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल तस्कर और कांस्टेबल छट्ठू यादव को पीएचसी सोंधी ले जाया गया।

जहां डाक्टर ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कांस्टेबल की स्थिति ठीक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्ठी दे दी गयी। मुठभेड़ के दौरान अखिलेश के बाकी तीन साथियों अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज, गुड्डू यादव पुत्र अभिराज यादव निवासी रसूलपुर थाना खुटहन और कृष्ण कुमार यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी शेरापट्टी थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से ट्रक पर लदे 24 गोवंश और कट्टा कारतूस बरामद हुआ।
इस मौके पर एसपी सिटी डॉ.संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार तत्काल मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्रवाई में जुट गये।

बॉक्स

एसपी शाहगंज सर्किल की टीम को दी बधाई
शाहगंज। शाहगंज सर्किल के खेतासराय पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ में पूर्वांचल के कुख्यात पशु तस्करों की गिरफ्तारी के मामले में एसपी अजय साहनी ने डिप्टी एसपी अंकित कुमार समेत खेतासराय पुलिस टीम को बधाई दी है। कहा कि अंकित कुमार के निर्देशन में शाहगंज सर्किल में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
पशु तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेश यादव के साथ उप निरीक्षक अरूण पाण्डेय, उ.नि. राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कां छट्ठू यादव, दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव तथा अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Previous Post

पंखे में उतरा करंट युवक की मौत

Next Post

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य : रमेश मिश्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

पीयू में “डिजिटल परिदृश्य में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 26 को

February 25, 2026
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.