संकल्प सवेरा,जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ मंगलवार की सुबह दरिंदगी की गई। 21 वर्षीय युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। गांव के सिवान में ले जाकर किए गए दुष्कर्म के आरोप में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार में भूमि विवाद चल रहा है। आरोपित हिरासत में है। परिजनों के अनुसार घटना से बच्ची काफी भयभीत है।
बच्ची की मां ने मुंगराबादशाहपुर पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी 8 वर्षीय बेटी सुबह 10 बजे गांव से कुछ दूर तालाब के पास बकरी चराने गयी थी। वही पर पहले से गांव का 21 वर्षीय युवक मौजूद था।
उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुराचार के कारण वह रोने लगी। इस बीच पड़ोस का एक लड़का मौके पर पहुंच गया। पड़ोसी को देख आरोपित युवक मौके से भाग गया। पड़ोसी ने उसे पहचान लिया।
पड़ोसी युवक किसी तरह बेटी को लेकर घर आया। घर पहुंचने से पहले ही बेटी बेहोश हो गयी। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
इस संबंध में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दी है लेकिन जब जांच की गयी तो पता चला कि आरोपित व पीड़ित के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है।
फिर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












