कमजोर नहीं हैं लड़कियां – डा. अंकिता राज
महिला सशक्तीकरण पर बन रही डॉक्यूमेंट्री मूवी आओ छेड़ो, दे मारूंगी, की शूटिंग पूरी
संकल्प सवेरा,जौनपुर । आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंकिता राज ने बताया कि पूरी मूवी में कम समय में दर्शाया गया है कि, लड़की को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए।
हर माता-पिता को आज के परिवेश में अपने बच्चों को खासतौर से बच्चियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज में हर एक्टिविटी सिखाना चाहिए। इस डॉक्यूमेंट्री में लड़कियों को ताइक्वांडो सीखते हुए दर्शाया गया है, कि लड़कियां अपने सेल्फ डिफेंस के लिए क्या कर सकती हैं ।
इसी तरह समाज की हर एक लड़की को अंदर से मजबूत रहना चाहिए। प्रदेश सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए समाज में बहुत कुछ कर रही है। समाज में हम लोगों का भी फर्ज बनता है कि इस मुद्दे पर हम भी कुछ योगदान करे,
लोगों को जागरूक करें। डॉक्युमेंट्री मूवी में मुख्य रूप से आकांक्षा समिति के अध्यक्ष व लेखिका अंकिता राज ने खुद अभिनय किया है।












